1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का दिन बहुत ही खास, राशिनुसार ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा होगी हर मुराद पूरी

रविवार का दिन बहुत ही खास, राशिनुसार ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 02:52 pm IST

आज सिद्ध योग भी है। अतः आज के दिन गोविन्द की पूजा करने से आपके अटके हुए सारे काम सिद्ध होंगे। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज के दिन गोविन्द, यानी श्री विष्णु की चम्पा के फूलों से पूजा करने का विधान है।

champak dwadashi on 24 june 2018
champak dwadashi on 24 june 2018

मिथुन राशि
अगर आपके मन में कोई इच्छा है, जिसे आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनिए और घर की भी उचित प्रकार से साफ-सफाई करें। अब घर की पूर्व दिशा के एक कोने में एक लकड़ी की चौकी बिछाएं। उस पर श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और उस तस्वीर के आगे फल आदि रखें। अब चम्पाके 5 फूल लीजिये और भगवान का मंत्र जाप करते हुए उन फूलों को एक-एक करके भगवान को अर्पित कीजिये। एक फूल अर्पित कीजिये और मंत्र बोलिये-
‘ऊँ गोविन्दाय नमः।‘
इसी प्रकार बाकी फूल अर्पित करके भी मंत्र बोलना है- ‘ऊँ गोविन्दाय नमः।‘
इस प्रकार भगवान की पूजा आदि के बाद फल और चढ़ाए गए फूलों को वहां से उठाकर किसी ब्राह्मण के घर दे आयें। आज के दिन ऐसा करने से आपके मन की इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

कर्क राशि
अगर आप ऑफिस में अपनी एक स्पेशल जगह कायम करना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आपको भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाना चाहिए। साथ ही अपने माथे पर भी आज के दिन आपको केसर का तिलक लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से ऑफिस में आपकी एक स्पेशल जगह कायम होगी और जल्द ही आप सबके चहेते बने नजर आयेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल