1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का दिन बहुत ही खास, राशिनुसार ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा होगी हर मुराद पूरी

रविवार का दिन बहुत ही खास, राशिनुसार ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 02:52 pm IST

आज सिद्ध योग भी है। अतः आज के दिन गोविन्द की पूजा करने से आपके अटके हुए सारे काम सिद्ध होंगे। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज के दिन गोविन्द, यानी श्री विष्णु की चम्पा के फूलों से पूजा करने का विधान है।

champak dwadashi on 24 june 2018
champak dwadashi on 24 june 2018

सिंह राशि
अगर आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से व्यथित चल रहे हैं तो उस व्यथा से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े धारण करने चाहिए और पूर्व दिशा की ओर मुख करके एक आसन बिछाकर बैठना चाहिए। अब धीर-धीरे करके अपनी आंखें बंद कीजिये और अपने मन के अंदर भगवान विष्णु की प्रतिमा का ध्यान कीजिये। इस प्रकार ध्यान की हुई उस प्रतिमा को एक लकड़ी की चौकी पर रखिए और धूप-दीप जलाइए। देखिये ये सब आपको असलियत में नहीं करना है, आपको ये सब कुछ अपने ध्यान में करना है। अब ध्यान में रहकर ही भगवान को फल-फूल, मिठाई, पंचमेवा आदि चढ़ाइए। इस प्रकार पूजा आदि के बाद आंखें बंद किये हुए ही भगवान के मंत्र का जाप भी करें।
मंत्र है- ‘ऊँ गोविन्दाय नमः।‘
अब आपकी पूजा समाप्त हुई। आप अपनी आंखें खोल सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही अपनी व्यथा से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि
अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आपको विष्णु पूजा के समय भगवान के आगे एक हल्दी की गांठ रखनी चाहिए। बाद में जब पूजा समाप्त हो जाये तो उस हल्दी की गांठ को लेकर एक पीले रंग के कपड़े में अच्छे से बांध लें और अपनी तिजोरी में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से निश्चित ही आपकी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल