1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: इन 3 शब्दों में ही छिपा है खुशहाल जीवन का मंत्र, अपनाने में ही है भलाई

Chanakya Niti: इन 3 शब्दों में ही छिपा है खुशहाल जीवन का मंत्र, अपनाने में ही है भलाई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 30, 2021 06:18 am IST,  Updated : Oct 30, 2021 06:18 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti- चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने जीवन की तीन महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है।

Chanakya Niti: हर मनुष्य को ध्यान में जरूर रखना चाहिए ये बात, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

'भूल होना प्रकृति है, मान लेना संस्कृति है और सुधार लेना प्रगति है।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य ने अपने इस कथन में तीन चीजों का जिक्र किया है। ये तीन चीजें हैं- भूल होना प्रकृति है, मान लेना संस्कृति और तीसरा सुधार लेना प्रगति है। आज हम आपको इन तीनों चीजों के बारे में एक एक करके बताएंगे। 

Chanakya Niti: इन लोगों से बचके रहने में ही है आपकी भलाई, वरना खतरनाक हो सकता है अंजाम

सबसे पहले बात करते हैं भूल होना प्रकृति है के बारे में। आचार्य चाणक्य का इस कथन में कहना है कि किसी भी मनुष्य से भूल हो सकती है। ये भूल किसी भी तरह की हो सकती है। लेकिन जरूरी ये है कि आप उस भूल को स्वीकार कर लें। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली अनेक मुसीबतें काफी हद तक कम हो जाएंगी।

दूसरा है- मान लेना संस्कृति है। इसमें आचार्य चाणक्य का कहना चाहते हैं कि अगर आपसे भूल हुई है तो उस भूल को मान लें। अपनी गलती को स्वीकार कर लेने से कोई छोटा या फिर बड़ा नहीं हो सकता। ऐसा करने से आप दूसरों की नजरों में और ऊपर उठ जाएंगे। 

तीसरा है- सुधार लेना प्रगति है। अगर किसी मनुष्य से भूल हुई है तो उस भूल हो स्वीकार कर लेना जरूरी है। लेकिन उस भूल से सीख लेकर आपको आगे बढ़ना भी जरूरी है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप किसी भी घटना से सीख जरूर लें। ऐसा करके ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल