1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. chhath puja 2019: सुनिए छठी मैया की पौराणिक कथाएं और गाने

chhath puja 2019: सुनिए छठी मैया की पौराणिक कथाएं और गाने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 12:44 pm IST

यूपी- बिहार में मनाए जाने वाले महापर्व छठ की धूम हर तरफ देखी जा रही है। सूर्यदेव की पूजा का ये पर्व छठी मैया की पौराणिक कथाओं का गवाह है।

chhath puja 2019- India TV Hindi
chhath puja 2019

यूपी- बिहार में मनाए जाने वाले महापर्व छठ की धूम हर तरफ देखी जा रही है। आज शाम अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और कल की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन होगा। छठ पर्व के दौरान घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते है। छठ पूजा से जुड़े भोजपुरी गीत लोगों के बीच काफी प्रचलित हैं।

छठी मइया की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार प्रियव्रत नाम का एक राजा था। उनकी पत्नी का नाम था मालिनी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। इस बात से राजा और रानी दोनों की दुखी रहते थे। संतान प्राप्ति के लिए राजा ने महर्षि कश्यप से पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। यह यज्ञ सफल हुआ और रानी गर्भवती हुईं।

Happy Chhath Puja 2019: इस खास मैसेज, कोट्स से दें अपने करीबियों और दोस्तों को छठ पूजा की शुभकामनाएं

लेकिन रानी को मरा हुआ बेटा पैदा हुआ। इस बात से राजा और रानी दोनों बहुत दुखी हुए और उन्होंने संतान प्राप्ति की आशा छोड़ दी। राजा प्रियव्रत इतने दुखी हुए कि उन्होंने आत्महत्या का मन बना लिया, जैसे ही वो खुद को मारने के लिए आगे बड़े षष्ठी देवी प्रकट हुईं। 

Chhath 2019: छठ पूजा शुरू होने से पहले ही घर ले आएं ये सामग्री, व्रत के दौरान नहीं होगी परेशानी

षष्ठी देवी ने राजा से कहा कि जो भी व्यक्ति मेरी सच्चे मन से पूजा करता है मैं उन्हें पुत्र का सौभाग्य प्रदान करती हूं। यदि तुम भी मेरी पूजा करोगे तो तुम्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। राजा प्रियव्रत ने देवी की बात मानी और कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन देवी षष्ठी की पूजा की। इस पूजा से देवी खुश हुईं और तब से हर साल इस तिथि को छठ पर्व मनाया जाने लगा।

छठ पूजा 2019: डूबते सूर्य को 'अर्घ्य' देने का यह है सही समय, साथ ही इन बातों का रखें ख्याल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल