1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन राशिनुसार जरूर करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन राशिनुसार जरूर करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 03:56 pm IST

धनतेरस के दिन विभिन्न राशि वालों को अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें इन उपायों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Dhanteras- India TV Hindi
Dhanteras

Dhanteras 2019: धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत है । दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार धनतरेस के दिन सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा | अगर आपको कोई शांतिपूर्वक कार्य करना हो, तो ब्रह्म योग में करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी|

25 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक इंद्र योग रहेगा | अगर आप राजनीती से जुड़े है या राज्य पक्ष का कोई कार्य रुका हो तो उसे इस योग में पूरा करने का प्रयास करेंगे तो पूर्ण होगा । इसके अलावा दोपहर पहले 11 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा | माना जा रहा है कि ऐसा संयोग कई सालों बाद बन रहा है। इस दिन विभिन्न राशि वालों को अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें इन उपायों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Dhanteras 2019: धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और किस समय करें खरीददारी

मेष राशि

आज के दिन आप एक सूखा नारियल खरीदकर लाइये और दिवाली वाले दिन उससे मां लक्ष्मी को भोग लगाइये। आप चाहें तो उस नारियल से कोई मिठाई बनाकर भोग लगा सकते हैं या फिर उसे घिसकर, उसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर भी भोग लगा सकते हैं। इससे आपके घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। वैसे तो ये उपाय मेष राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
 
वृष राशि
आप अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये आज के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर, उस पर पीले चन्दन का टीका लगाकर बहते जल में प्रवाहित करें। साथ ही एक सफेद कपड़े में 5 गोमती चक्र लपेटकर अपने पास रखें। इससे घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के साथ ही आपको आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी। वैसे तो ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Diwali 2019: दिवाली से पहले घर ले आएं कौड़ी, श्रीयंत्र सहित ये 7 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

मिथुन राशि
अगर आप अपने घर में धन की वर्षा करना चाहते हैं तो इस बार धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र घर पर लाइये और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर रख दीजिये। अब दिवाली के दिन शाम को पूजा के समय उस यंत्र की भी विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और मंत्रमहार्णव में दिये कुबेर जी के 16 अक्षरों के मंत्र का जप कीजिये। मंत्र है  'ऊँ श्रीं ऊँ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री क्लीं वित्तेश्वराय नमः।' इस प्रकार आज के दिन खरीदे गये कुबेर यंत्र को दिवाली के दिन उचित विधि से कम से कम  हजार मंत्रों द्वारा सिद्ध करके अपने घर में स्थापित कीजिये । ऐसा करने से आपके घर से धन संबंधी सारी परेशानियों दूर होंगी और धन की वर्षा होगी। वैसे तो ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Diwali 2019: दिवाली से पहले घर ले आएं कौड़ी, श्रीयंत्र सहित ये 7 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

कर्क राशि
आज के दिन आप एक रूई का पैकेट खरीदकर घर लाएं और उस पर  'श्री गणेशाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें । मंत्र जाप करने के बाद इस रूई से बाती बनाकर रख लीजिये और आज से लेकर दिवाली तक आप घर में जो दिये जलायें, उनमें इन्हीं बाती का उपयोग करें। ऐसा करने से आपकी सफलता की लौ बहुत लंबे समय तक चलेगी और आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी । वैसे तो ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

सिंह राशि
आज के दिन आप तुलसी के पौधे को प्रणाम करके उसके तने पर रोली से टीका करें। इससे आपके पूरे परिवार के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी | वैसे तो ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
आज के दिन आप शिव मन्दिर जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लें और  'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा। वैसे तो ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि
आज के दिन आप यम देवता के लिये घर के बाहर जलाये जाने वाले तेल के दीपक में काली गुंजा के दो दाने डालकर जलाएं। इससे आपका भय तो दूर होगा ही, साथ ही आपके घर की सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी । वैसे तो ये उपाय तुला राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

वृश्चिक राशि
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा से अपनी धन की तिजोरियां भरी रखना चाहते हैं तो आज धनतेरस के दिन लक्ष्मी यंत्र घर लाइये और उसे घर में उचित स्थान पर रख दीजिये। अब इसका उपयोग दिवाली के दिन करना है। दिवाली के दिन शाम को लक्ष्मी पूजा के समय इस यंत्र को रखिये और उचित विधि से इसकी पूजा कीजिये। साथ ही लक्ष्मी जी के मंत्र का जप कीजिये। मंत्र है ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः लेकिन अगर आपको इस मंत्र का जप करने में कठिनाई महसूस हो, तो केवल "श्रीं ह्रीं श्रीं' मंत्र का जप कीजिये। क्यूंकि देवी मां का एकाक्षरी मंत्र तो 'श्रीं' ही है। साथ ही ध्यान रहे कि लक्ष्मी के मंत्र जप के लिये स्फटिक की माला को सर्वोत्तम बताया गया है। कमलगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन अगर ये दोनों न हो, तो रुद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं। वैसे तो ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

धनु राशि
आज के दिन आप एक बरगद का पत्ता लाकर उसे साफ कर लें। फिर उसे गोल-गोल घुमाते हुए मोड़कर उस पर मौली या कलावा बांधें और हल्की-सी चन्दन की खुशबू लगाएं। फिर एक लाल रंग के कपड़े में कुछ सिक्कों और 5 कौड़ियों के साथ उसे बांधकर अपने घर या ऑफिस में धन वाले स्थान पर रख दें। इससे एक तरफ जहां आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, तो दूसरी तरफ आपके बिजनेस की भी तरक्की होगी। वैसे तो ये उपाय धनु राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मकर राशि
आज के दिन आप यमदेवता के लिये जलाये जाने वाले दीपक में एक चुटकी काले तिल डालकर जलाएं। इससे आपके आस-पास की सारी निगेटिविटी दूर होगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वैसे तो ये उपाय मकर राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

कुंभ राशि
आज के दिन आप सिक्के, बर्तन के अलावा मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश जी खरीदकर घर लाएं और दिवाली वाले दिन उनकी पूजा करें। ऐसा करने से आपके पूरे परिवार पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश जी की कृपा बनी रहेगी। वैसे तो ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

मीन राशि
आज के दिन आप भगवान धन्वन्तरि का ध्यान करते हुए एक तुलसी की पत्ती को अपनी जीभ पर रखकर निगल जायें। ध्यान रहे कि तुलसी की पत्ती को चबाना नहीं है, उसे केवल निगलना है। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपने घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करने में सफल रहेंगे । यहां ध्यान देने योग्य एक बात जरूर बता दूं कि सूर्यास्त के बाद और रविवार के दिन तुलसी का पत्ता कभी नहीं तोड़ना चाहिए। वैसे तो ये उपाय मीन राशि वालों के लिये
विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल