1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2020: जानिए कब है दिवाली, साथ ही जानें धनतेरस और भैयादूज की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Diwali 2020: जानिए कब है दिवाली, साथ ही जानें धनतेरस और भैयादूज की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 01:52 pm IST

पंच महोत्सव रूपी इस पांच दिनों के त्योहार की शुरूआत धनतेरस के साथ होती है और अंत भैयादूज के साथ होता है। इसके बीच में नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा जैसे पर्व आते है। जानिए तिथि।

Diwali 2020: जानिए कब है दिवाली, साथ ही जानिए धनतेरस और भैयादूज की सही तिथि और शुभ मुहूर्त- India TV Hindi
Diwali 2020: जानिए कब है दिवाली, साथ ही जानिए धनतेरस और भैयादूज की सही तिथि और शुभ मुहूर्त Image Source : INSTAGRAM/NIVEDAN.HOME.DEVOTIONS/

हिंदू त्योहारों में से दिवाली का पर्व बहुत ही खास है। यह त्योहार पूरे 5 दिन का होता है। इस त्यौहार का संबंध भगवान राम के लंका विजय के बाद घर लौटने से जुड़ा है। जब रावण का वध करने के बाद भगवान राम अधोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का संबंध लक्ष्मी और कुबेर पूजा से भी है। पंच महोत्सव रूपी इस पांच दिनों के त्योहार की शुरूआत धनतेरस के साथ होती है और अंत भैयादूज के साथ होता है। इसके बीच में नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा जैसे पर्व आते है।  इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दिन दीपावली का दिन माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस साल मलमास होने के कारण दिवाली में एक माह का विलंब हुआ। इसके साथ ही इस साल अमावस्या दो दिन पड़ रही है। जिसके चलते लोगों के बीत असमंजस है कि आखिर किस दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

Karwa Chauth 2020: जानिए किस दिन पड़ रहा है करवा चौथ, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कब है दिवाली?

आपको बता दें कि इस साल 14 और 15 नवंबर को अमावस्या पड़ रही है। जहां 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। 

ब्रह्म पुराण के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि की मध्यरात्रि को मां लक्ष्मी पृथ्वी में आती हैं और अपने भक्तों को आर्शीवाद देती है। यानी जिस दिन  प्रदोष काल में मध्यरात्रि अमावस्या के साथ निशीथ काल है। उस दिन ही दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसलिए 14 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 14 नवंबर शाम 6 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 4 मिट तक

प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।
वृषभ काल- शाम 6 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक।

कोरोना के बीच हैप्पी और सेफ दिवाली के लिए ध्यान रखें ये बातें

नरक चतुर्दशी
नरक चतुर्दशी 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अभ्यंग स्नान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस
धन्वन्तरि त्रयोदशी के नाम से जाने जाने वाले धनतेरस के त्योहार के 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतरेस का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा। 

छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा
दिवाली के चौथे दिन छोटी दिवाली के साथ गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण इंद्रदेव पर विजय प्राप्त करते है। गोवर्धन पूजा का शुभ मुहर्त 15 नवंबर को शाम 3 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगा।

भाई दूज
दिवाली के पांचवे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना करती है। इस बार भाई दूज 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। 

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल