कोरोना के बीच हैप्पी और सेफ दिवाली के लिए ध्यान रखें ये बातें
कोरोना के बीच हैप्पी और सेफ दिवाली के लिए ध्यान रखें ये बातें
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 27, 2020 02:21 pm IST,
Updated : Oct 27, 2020 02:21 pm IST
दिवाली के मौके पर कोरोना से जुड़ी ये छोटी छोटी एहतियात बरतने से न केवल खुशियों का मजा दोगुना होगा बल्कि आप और आपका परिवार कोरोना से बचे रहेंगे।
Image Source : INSTAGRAM/MEME_WALA_INDIAN
कोरोना के बीच हैप्पी और सेफ दिवाली के लिए ध्यान रखें ये बातें
जगमग करते दीपों की रोशनी और मिठाइयों की मिठास का त्योहार दीपावली आ गया है। लेकिन इस बार कोरोना का खौफ इतना ज्यादा है कि आपका मन भी एकबारगी सोच में पड़ गया होगा कि इस बार त्योहार कैसे मनाएं। लेकिन भई साल भर का त्योहार है! मनाएंगे तो जरूर। जरूरत है बस कुछ सावधानियां रखने का। इनका पालन किया तो कोरोना आपकी दीपावली का मजा किरकिरा नहीं कर पाएगा। कोरोना से जुड़ी ये छोटी छोटी एहतियात बरतने से न केवल खुशियों का मजा दोगुना होगा बल्कि आप और आपका परिवार कोरोना से बचे रहेंगे। आइए जानते हैं इस त्योहार पर आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।