1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2021: इस साल दिवाली पर बन रहा है दुर्लभ योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Diwali 2021: इस साल दिवाली पर बन रहा है दुर्लभ योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 12:37 pm IST

दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया जाता है। इस बार दिवाली के मौके पर चार ग्रह एक ही राशि पर रहेंगे, जिसके कारण हर राशि को शुभ योग की प्राप्ति होगी।

Diwali 2021 - India TV Hindi
Diwali 2021  Image Source : INSTAGRAM/ANKITA.S.RAI

खुशियों और दीपों की दिवाली इस बार 4 नवंबर को मनाई जाएगी। इस शुभ त्योहार पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही घर में चारों ओर दीपक लगाकर उनके आगमन का स्वागत किया जाता है। इस बार लक्ष्मी पूजन के मौके पर चार ग्रह एक ही राशि में होंगे, जिसके कारण इन्हें काफी दुर्लभ माना जा रहा है। 

दिवाली में एक ही राशि पर 4 ग्रहों की युक्ति

हर साल दिवाली का पावन त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इसलिए इस साल 4 नवंबर दिन गुरुवार को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही इस दिन तुला राशि में चार ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा मौजूद है। 

तुला राशि के स्वामी वायु तत्व प्रधान शुक्र है। मां लक्ष्मी की पूजा से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है। जिससे धनलाभ के साथ ऐश्वर्य क प्राप्ति होती है।

Vastu Tips: इस जगह बैठकर भोजन करने से घर में आती हैं आर्थिक परेशानियां, बढ़ता है कर्ज    

दिवाली में बन रहे हैं ये शुभ योग

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार तुला राशि में सूर्य मौजूद रहेगा, जो 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगा और 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें सूर्य ग्रहों का राजा है। इसके कारण ये हर किसी के लिए शुभता लेकर आएगा।  

तुला राशि में बुध ग्रह भी रहेगा। यह 2 नवंबर 2021 की सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह 04 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषों के अनुसार बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिसके कारण धन लाभ और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। 

तुला राशि में मंगल ग्रह भी प्रवेश कर रहा है। यह ग्रह तुला राशि में 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1 बजकर 13 मिनट बजे से 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार मंगल ग्रहों का सेनापति है। 

तुला राशि में चंद्रमा भी प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य को पिता और चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है। 

दिवाली 2021 का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 4 नवंबर 2021 को सुबह 6 बजकर 3 मिनट से।

अमावस्या तिथि समाप्त: 5 नवंबर 2021 को सुबह 2 बजकर 44 मिनट तक।
आयुष्मान योग - 4 नवंबर सुबह 11 बजकर 10  मिनट से 5 नवंबर 7 बजकर 12  मिनट कर
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक। 

सोर्स -पंचांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल