1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2021 : दीपावली पर मुख्य द्वार की सजावट करने के लिए ऐसे बनाएं फूलों की रंगोली, आएगा शानदार लुक

Diwali 2021 : दीपावली पर मुख्य द्वार की सजावट करने के लिए ऐसे बनाएं फूलों की रंगोली, आएगा शानदार लुक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2021 08:27 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 08:32 pm IST

अगर आप भी इस दिवाली इको फ्रैंडली और कूल रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में फूलों की रंगोली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

फूलों की रंगोली  - India TV Hindi
फूलों की रंगोली   Image Source : INSTAGRAM/NOMADICHEARTCHIC

उजाले और खुशियों का त्योहार दीवाली बहुत करीब है। यह त्योहार हमारे लिए बहुत कुछ लेकर आता है जैसे एथनिक कपड़े, घरों की साफ-सफाई, सजावट, रंगोली बनाना और ऐसी तमाम तैयारियां दीवाली के पहले शुरू कर देते हैं। ये एकमात्र ऐसा त्योहार होता है जब सालभर में एक बार पूरे घर की सजावट की जाती है और यह इस त्योहार का सबसे मुख्य काम होता है। इस दिन घर के प्रवेश द्वार पर बनाई जाने वाली रंगोली पहला इम्प्रेशन डालती है। अगर आप भी इस दिवाली इको फ्रैंडली और कूल रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में फूलों की रंगोली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस दीवाली आप ये रंगोली ट्राई कर सकते हैं, इससे क्लासी, फ्रेश और अनोखा लुक आएगा। 

Diwali Rangoli 2021: इस दीपावली घर पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

फूलों की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास कम से कम तीन से चार रंगों के फूल होने चाहिए। जितने ज्यादा रंग के फूल होंगे उतनी ही अच्छी रंगोली बनेगी। 

फूलों की रंगोली में आप आम के पत्ते, घास के छोटे टुकड़े, पान के पत्ते या केले के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Diwali 2021 Rangoli Tips : चम्मच और छलनी की मदद से बनाएं शानदार रंगोली, जानिए 7 सिंपल टिप्स

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल