1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2021: दीवापली पर इन जानवरों का दिखना होता है शुभ, सालभर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2021: दीवापली पर इन जानवरों का दिखना होता है शुभ, सालभर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 02:56 pm IST

कुछ जानवर ऐसे हैं जिन्हें दीपावली की संध्या पर देखना शुभ माना जाता है। जानिए इसके पीछे क्या मान्यता है।

दीपावली 2021 - India TV Hindi
दीपावली 2021  Image Source : INSTAGRAM/THEVWORLD_

दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल ये  पर्व 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए लोग दीपावली के कुछ दिन पहले से ही घर की सफाई शुरू कर देते हैं। शास्त्रों में इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया है क्योंकि यह पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है। 

मान्यता है कि दीपावली के दिन कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिसके जरिए ये पता चलता है कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भक्त पर है। इसी तरह से ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको इस दिन छिपकली, उल्लू, बिल्ली या छुछूंदर में से कोई भी जानवर दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि पूरा साल आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि इन जानवरों का दिखना क्यों शुभ माना जाता है। 

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर ये चीजें खरीदना होता है शुभ, धन-समृद्धि के साथ बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बिल्ली का दिखना 

cat
Image Source : FREEPIK.COMबिल्ली

अक्सर ऐसा होता है कि खाने की तलाश में बिल्लियां घर में घुस आती हैं और आप उन्हें खदेड़ देते हैं। लेकिन अगर दीपावली वाले दिन कोई बिल्ली घर में आ जाए तो उसे नहीं भगाना चाहिए क्योंकि इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।

उल्लू का दिखना 

OWL
Image Source : INSTAGRAM/VOKRUGSVETउल्लू 

ये बात तो सभी जानते हैं कि उल्लू रात के अंधेरे में ही निकलता है। लेकिन दीपावली की रात को तो हर जगह रोशनी से सराबोर होती है। ऐसे में अगर आपको कहीं पर भी उल्लू दिख जाए तो ये काफी शुभ होता है क्योंकि उल्लू लक्ष्मीजी का वाहन है। इसलिए दीपावली की रात इसे देखना पर ये संकेत मिलता है कि आप पर मां लक्ष्मी का आर्शीवाद बना हुआ है। 

छिपकली का दिखना 

LIZARD
Image Source : FREEPIK.COMछिपकली 

घरों में छिपकली का दिखना कोई बड़ी बात नहीं है। आमतौर पर लोग इन्हें पसंद भी नहीं करते और अगर छिपकली दीवार पर रेंगती हुई दिख जाए जो इसे भगाने के लिए कई पैंतरे आजमाते हैं। लेकिन अगर यही छिपकली दीपावली की शाम दिखे तो इसे सभी निहारना चाहते हैं क्योंकिन ऐसा कहा जाता है कि गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद अगर छिपकली दिख जाए तो ये बहुत शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। 

छछूंदर का दिखना 

MOLE RAT
Image Source : INSTAGRAM/#CHUCHUNDARछुछूंजदर

चूहे जैसे दिखने वाले छछूंदर घर में घुस जाएं तो नाक में दम कर देते हैं। इन्हें भगाना भी काफी मुश्किल होता है। अगर दीपावली के दिन आपको छछूंदर दिख जाए तो इसे भगाएं नहीं बल्कि अपने रास्ते से जानें दें क्योंकि ये अपने साथ पैसे लाने का सूचक होते हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Dhanteras 2021: चांदी का सिक्का खरीदने जा रहे हैं तो समझिए असली और नकली चांदी का फर्क

Diwali 2021 Recipe : इस दीपावली आसान तरीके से घर पर बनाएं रसगुल्ले, जानें बनाने की विधि

Diwali 2021 Recipe : घर पर ऐसे बनाएं मावा गुझिया , जानें बनाने की सिंपल विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल