1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज राशिनुसार करें ये काम, हो जाएंगे आप मालामाल

आज राशिनुसार करें ये काम, हो जाएंगे आप मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2017 08:22 am IST,  Updated : Jun 09, 2017 08:26 am IST

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन राशिनुसार उपाय करने से आपकी किस्मत चमकने के साथ-साथ आपको हर काम में सफलता और भगवान की कृपा बनी रहती है। जानिए इस दिन राशिनुसार कौन से उपाय करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी।

pooja- India TV Hindi
pooja

धर्म डेस्क: हिंदू पचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा बहुत ही शुभ और खास मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न होते है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से आपके सभी पाप धूल जाते है। साथ ही किसी भी तरह की बीमारी हो उससे निजात मिल जाता है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 9 जून, शुक्रवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा पर किए गए उपाय बहुत जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इसीलिए काफी लोग पूर्णिमा पर विशेष पूजा-पाठ करते हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन राशिनुसार उपाय करने से आपकी किस्मत चमकने के साथ-साथ आपको हर काम में सफलता और भगवान की कृपा बनी रहती है। जानिए इस दिन राशिनुसार कौन से उपाय करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी।

मेष राशि

इस राशि के जातक भगवान शिव की पूजा करें। इसके लिए शिवलिंग में कच्चा दूध और दही चढाएं। इसके साथ ही बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा करें।

वुषभ राशि
इस राशि के जातक शिवलिंग पर गन्ना का रस चढ़ाए। इसके साथ ही मोगरे से बना हुआ इत्र और भोग के रुप में कुछ मीठा चढ़ाए।

मिथुन राशि
इस राशि के जातक भगवान शिव की कृपा चाहते है, तो शिवलिंग की पूजा करें। अगर स्फटिक शिवलिंग है तो बहुत ही अच्छी बात है। शिवलिंग का अभिषेक दूध, जल, लाल गुलालस कुमकुम, चंदन, इत्र आदि  चढ़ाकर करें।

कर्क राशि
इस राशि के जातक पूर्णिमा के दिन शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके लिए अष्टगंध और चंदन से अभिषेक करते हुए आटे से बनी हु रोटी का भोग लगाते हुए पूजा करें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल