1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सावन के शनिवार को करें ये काम, होगी हर मुराद पूरी

सावन के शनिवार को करें ये काम, होगी हर मुराद पूरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 02:51 pm IST

समस्याओं से आपको निजात भगवान हनुमान और शनिदेव दिला सकते है क्योंकि इनकी साधना अति सरल एवं सुगम है चूंकि वह बाल ब्रह्मचारी थे इसलिए इनकी साधनाओं में ब्रह्मचारी व्रत अवश्य लेना चाहिए। साथ ही शनिदेव की पूजा करना बहुत ही आसान है। (क

diya
diya

  • अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते है तो इस उपाय को करें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा। इसके लिए किसी कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाना। ऐसा माना जाता है कि कुत्ता शनिदेव का वाहन है और जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन किसी भी पीपल के वृक्ष को दोनों हाथों से स्पर्श करें। स्पर्श करने के साथ ही पीपल की 7 परिक्रमाएं करें। परिक्रमा करते समय शनिदेव का ध्यान करें और शनि मंत्र ऊं शंशनैश्चराय नम: का जप करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • शनिवार के दिन शनि और हनुमान जी की पूजा करने का विशेष लाभ होता है। इस दिन दोनों की चलीसा का पाठ करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार शनि किसी भी परिस्थिति में हनुमानजी के भक्तों को परेशान नहीं करते हैं।
  • अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार के दिन तेल दान करने से इस समस्या से निजात मिल जाता है। इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें और इसमें अपना चेहरा देखकर किसी को दान में तेल दे दे। इससे शनि दोष समाप्त हो जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल