1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार के दिन इन मंत्रों में से किसी 1 मंत्र का करें जाप, होगी मनचाही मुराद पूरी

रविवार के दिन इन मंत्रों में से किसी 1 मंत्र का करें जाप, होगी मनचाही मुराद पूरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 04:27 pm IST

सूर्य नमस्कार करने से बल, बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, ओज, पराक्रम व दिव्यता आती है। आपकी सभी परेशानियों से जल्द ही निजात मिल जाता है। रविवार के दिन इन मंत्रों का जाप कर हर मनचाहा मुकाम पाएं।

lord sun- India TV Hindi
lord sun

धर्म डेस्क: रविवार का दिन सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन इनकी पूजा कर विशेष फल प्राप्त किया जाता सकता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य का दोष है तो इस मंत्र के साथ पूजा जरुर करनी चाहिए। सूर्य देव बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते है। जिससे सूर्य की कृपा व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही नौकरी और भाग्य संबंधी परेशानियां भी सूर्य पूजा से दूर हो सकती हैं।

शास्त्रों में सूर्य पूजा के लिए कई मंत्र बताए गए हैं, इन मंत्रों का जप सुबह-सुबह करना चाहिए। रविवार से शुरू करके हर रोज सूर्य मंत्रों का जप करें और सूर्य को जल अर्पित करें। ये उपाय सभी सुख प्रदान करने वाला माना गया है।

सूर्य नमस्कार करने से बल, बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, ओज, पराक्रम व दिव्यता आती है। आपकी सभी परेशानियों से जल्द ही निजात मिल जाता है। रविवार के दिन इन मंत्रों का जाप कर हर मनचाहा मुकाम पाएं।

रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करे इसके बाद पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं और पवित्र मन से नीचें दिए हुए सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं।

यह मंत्र 'राष्ट्रवर्द्धन' सूक्त से लिए गए है। साथ ही अपने माथे में लाल चंदन से तिलक लगाए।

ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे।
निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।
त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।
भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और मंत्रों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल