1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को बन रहा है विशेष योग, हर मुराद पूरी करने के लिए करें इन 5 में से कोई 1 उपाय

मंगलवार को बन रहा है विशेष योग, हर मुराद पूरी करने के लिए करें इन 5 में से कोई 1 उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 06:41 pm IST

ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दौरान हनुमान जी की पूजा करके विशेष लाभ पा सकते हैं। फिलहाल आज ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार के दिन विशेष लाभ पाने के लिये आपको कौन-से खास उपाय करने चाहिए।

Puja Path- India TV Hindi
Puja Path

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, मंगलवार का दिन और मृगशिरा नक्षत्र है। आपको बता दूं कि मृगशिरा नक्षत्र आज रात 11 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। आज करवीर व्रत है। इस व्रत में सूर्यदेव की पूजा का विधान है।

हेमाद्रि व्रत खंड एक के पृष्ठ 353 और स्मृतिकौस्तुभ के पृष्ठ 117 पर दिया गया है कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को करवीर व्रत के दिन करवीर, यानी कनेर के पौधे की पूजा की जाती है। दरअसल करवीर का पौधा कुछ और नहीं, बल्कि कनेर के पौधे का संस्कृत नाम है और कनेर का पौधा आपको आस-पास किसी बाग-बगीचे या मन्दिर आदि में बड़े ही आराम से देखने को मिल जायेगा। ये अमूमन सफेद, लाल, गुलाबी और पीले रंग में पाये जाते हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं काली कनेर के फूल भी देखने को मिलते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इस करवीर व्रत को विधि-पूर्वक करता है, उसे संसार का हर सुख मिलता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस व्रत को सावित्रि, सरस्वती, सत्यभामा और दमयंती आदि ने भी किया था। अतः आज के दिन आप भी सूर्यदेव और कनेर के पौधे की पूजा करके लाभ उठा सकते हैं। आज के दिन शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आपको कौन-से खास उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

आप आज और 11 जून को ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दौरान हनुमान जी की पूजा करके विशेष लाभ पा सकते हैं। फिलहाल आज ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार के दिन विशेष लाभ पाने के लिये आपको कौन-से खास उपाय करने चाहिए।

ये भी पढ़ें-

June Calendar 2019: जून माह में पड़ रहे हैं गंगा दशहरा से लेकर ईद तक बड़े व्रत एवं त्‍यौहार, देखें पूरी लिस्ट

  • अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में मान-सम्मान बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको कनेर के पेड़ या पौधे के पास जाकर उसकी जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और उसके तने पर लाल रंग का नया कपड़ा लपेटकर, उसे मौली से बांधना चाहिए। साथ ही कनेर के पेड़ को धूप दिखानी चाहिए। आज के दिन ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में मान-सम्मान बना रहेगा।
  • अगर आप अपने सरकारी कार्यों को बिना किसी रूकावट के पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको किसी मन्दिर के पुजारी का आशीर्वाद लेना चाहिए और सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।  आज के दिन ऐसा करने से आपके सरकारी कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें- 4 जून राशिफल: शुक्र ग्रह का राशिपरिवर्तन इन राशियों के लिए हो सकता है कष्टदायक, वहीं इन लोगों को मिलेगी खुशियां

  • अगर आप जीवन में हर प्रकार का सुख पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सूर्यदेव के निमित्त व्रत करके, उनकी और कनेर के पौधे की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। लेकिन अगर आप व्रत करने में सक्षम न हो, तो केवल सूर्यदेव और कनेर के पौधे की विधि-पूर्वक पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में हर प्रकार का सुख मिलेगा।
  • अगर आप व्यापार में अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको किसी ब्राह्मण को आदरपूर्वक मीठी रोटी या पूरी खिलानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप व्यापार में अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग कर पायेंगे।
  • अगर आपको जॉब में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आज से शुरू करके अगले 45 दिनों तक चींटियों को आटा डालें। ऐसा करने से जॉब में चल रही आपकी परेशानी जल्द ही दूर होगी।

ये भी पढ़ें- मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल