1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को लग रहे है एक साथ 3 दुलर्भ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

बुधवार को लग रहे है एक साथ 3 दुलर्भ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 09:31 pm IST

आज रवि योग, राज योग, धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्धि योग के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं, अपने कार्यों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकते हैं और अपनी लाइफ को और बेहतर बना सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय।

9 january 2019 panchang
9 january 2019 panchang

मिथुन राशि
अगर आप उच्च शिक्षा के लिये परिवार का सहयोग पाना चाहते हैं, तो आज के दिन एक बर्तन में पानी भरकर, उसमें थोड़ी-सी दूर्वा डालकर मन्दिर में दान कर दें। साथ ही परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको उच्च शिक्षा के लिये परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपकी आजीविका को किसी की नजर ना लगे, तो आज के दिन काली गुंजा के दाने लेकर, एक साफ-सुथरे कपड़े की पोटली में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आजीविका को कभी किसी की नजर नहीं लगेगी। साथ ही आपकी आजीविका में बढ़ोतरी होती रहेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

सिंह राशि
अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या किसी को प्रपोज़ करना चाहते हैं, तो आज के दिन अपने ईष्टदेव को लाल रंग का फूल चढ़ाएं और उनकी विधि- पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस चढ़ाए हुए फूल को लेकर ही आप जिसे प्रपोज करना चाहते हैं, उसके पास जायें और अपने दिल की बात कह दें।..... आज के दिन ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।..

 कन्या राशि
अगर आप बिजनेस मीटिंग में दूसरे लोगों पर अपना प्रभाव बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाते हुए उनके इस मंत्र का जप करें। मंत्र है -'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।' आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस मीटिंग में दूसरे लोगों पर अपना प्रभाव बनाये रखने में आप कामयाब रहेंगे। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल