1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को लग रहे है एक साथ 3 दुलर्भ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

बुधवार को लग रहे है एक साथ 3 दुलर्भ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 09:31 pm IST

आज रवि योग, राज योग, धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्धि योग के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं, अपने कार्यों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकते हैं और अपनी लाइफ को और बेहतर बना सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय।

 

9 january 2019 panchang
9 january 2019 panchang

तुला राशि
अगर आप अपनी आय में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको 3 मुखी रुद्राक्ष लेकर, उसे मन्दिर में रखकर उसकी पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद उसे गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से निश्चित रूप से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपनी संतान के जीवन में लाभ सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन 11 कौड़ियां लेकर उनकी विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करके, उन्हें आज पूरा दिन मन्दिर में रखा रहने दें। अगले दिन उन कौड़ियों को वहां से उठाकर, एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी संतान के कमरे में सुरक्षित स्थान पर रख दें। ये उपाय करने से आपकी संतान के जीवन में लाभ ही लाभ सुनिश्चित होगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

धनु राशि
अगर आप कोई नई जॉब ज्वॉइन करने जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि वहां सब लोगों का व्यवहार आपके साथ अच्छा बना रहे, तो आज के दिन अपने गुरु को शहद की शीशी भेंट करें और उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से नई जॉब में सब लोगों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवन सुचारु रूप से चलता रहे, आपको कभी किसी प्रकार की परेशानी ना आये, तो आज के दिन आपको शमी के पेड़ को प्रणाम करके उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका जीवन सुचारु रूप से चलता रहेगा और आपको कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल