1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को लग रहे है एक साथ 3 दुलर्भ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

बुधवार को लग रहे है एक साथ 3 दुलर्भ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 09:31 pm IST

आज रवि योग, राज योग, धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्धि योग के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं, अपने कार्यों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकते हैं और अपनी लाइफ को और बेहतर बना सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय।

9 january 2019 panchang- India TV Hindi
9 january 2019 panchang

धर्म डेस्क: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज रात 02:50 तक सारे काम बनाने रवि योग और आज दोपहर 02:39 तक राज योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 02:50 तक धनिष्ठा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05:34 तक सिद्धि योग रहेगा। सिद्धि योग भगवान का ध्यान करने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाए, उसमें निश्चित ही सफलता मिलती है। इसके साथ ही बुधवार के दिन सिद्धि योग बहुत ही शुभ माना जाता है। चूंकि बुधवार और सिद्धि योग, दोनों का ही भगवान श्री गणेश से संबंध है। अतः आज का दिन बड़ा ही खास है। 

आज रवि योग, राज योग, धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्धि योग के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं, अपने कार्यों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकते हैं और अपनी लाइफ को और बेहतर बना सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय।

मेष राशि

अगर आप कोई क्रिएटिव काम करते हैं, खासकर कि अगर आप एक सिंगर हैं और अपने काम में नयापन लाना चाहते हैं या अपनी कोई म्यूजिक क्लासेज शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बड़ा ही अच्छा है। आपको अपने काम की सफलता के लिये आज के दिन एक 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके काम में नयापन आयेगा और आपके काम की सफलता भी सुनिश्चित होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (9 जनवरी से शुरु हो रहे है पंचक, इन 5 दिनों में न करें ये काम )

वृष राशि
अगर आप राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद श्री गणेश भगवान को प्रणाम करके उनके शक्तिविनायक गणपति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है - "ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं" आपको बता दें कि ये गणपति जी का चार अक्षर का मंत्र है। आज के दिन इसका जप करने से आप राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहराने में सफल रहेंगे। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (राशिफल 9 जनवरी 2019: बन रहा है सिद्धि योग, इन 7 राशियों का खुल जाएगा भाग्य )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल