1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हर काम में आ रही है अड़चन, तो मंगलावर को करें ये उपाय

हर काम में आ रही है अड़चन, तो मंगलावर को करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2016 07:58 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 07:58 pm IST

भगवान हनुमान की पुजा करते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब हम उनकी पूजा करें तो सच्चे मन और पूरा श्रृद्धा, पवित्रता के साथ करें, क्योंकि अगर आपने ऐसा नही किया तो आपसे वह क्रोधित हो सकते है। जिसके कारण आपके साथ कुछ गलत हो सकता है। जानिए उपाय.

puja- India TV Hindi
puja

धर्म डेस्क:  किसी को बडी समस्याओं का सामना करना पडता है जो अधिक समय तक रहती है जिसके कारण आप अशांत और सुकून भरी जिंदगी चाहनें के लिए अपनी जिंदगी आपको बोझिल लगने लगती है। इन समस्याओं से आपको निजात हनुमान जी दिला सकते है क्योंकि इनकी साधना अति सरल एवं सुगम है चूंकि वह बाल ब्रह्मचारी थे इसलिए इनकी साधनाओं में ब्रह्मचारी व्रत अवश्य लेना चाहिए।

ये भी पढ़े-

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि मंगलवार के दिन ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन विशेष उपाय करने से हनुमानजी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।

भगवान हनुमान की पुजा करते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब हम उनकी पूजा करें तो सच्चे मन और पूरा श्रृद्धा, पवित्रता के साथ करें, क्योंकि अगर आपने ऐसा नही किया तो आपसे वह क्रोधित हो सकते है। जिसके कारण आपके साथ कुछ गलत हो सकता है। जानिए ऐसे कौन से उपाय करना चाहिए हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए। जिससे आप हर समस्या से निजात पा सकते है।

  • ब्रह्म मुहूर्त में अपनी सभी नित्य कामों से निवृत्त होकर बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ पानी से धोकर इसे कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और फिर इसमें केसर से श्रीराम लिखें। इसके बाद इस पत्तें को अपनी पर्स में रख लें। इससे आपकी पर्स में कभी भी धन की कमी नही होगी।
  • जिससे आपके घर धन से भरा रहेगा। साथ ही इस बात का ध्यान रहे कि जब यह पत्ता सुख जाए तो इसे नदी में प्रवाहित कर दे। और उसी प्रकार दूसरा पत्ता रख लें।
  • हनुमान जी को चोला बहुत अधिक पसंद है। इसीलिए मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढाएं। इसके लिए विधि-विधान के साथ पूजा करें। सबसे पहले आप लाल रंग की धोती पहनें। इसके बाद चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी के सामने रख कर चमेली के तेल के साथ चोला चढ़ाएं। इसके बाद लाल रंग के फूल चढाएं या फिर कोई भी सुगंधित फूल चढाएं। आप गुलाब का फूल भी अर्पित कर सकते है। ऐसा करने से भगवान जल्द प्रसन्न होगे। फिर केवड़े का इत्र थोड़ा उनकी मूर्ति में छिड़के। इसके बाद एक साबुत पान का पत्ता लेकर उसमें थोड़ा सा गुड़ और चना रखकर उन्हें भोग लगाएं। इसके बाद इस मंत्र का जाप तुलसी माला से कम से कम पांच बार करें।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
इसके बाद भगवान के चरण स्पर्श कर आपने जो गुलाब का माला भगवान पर चढ़ाया है उससे एक फूल निकालकर एक लाल कपड़े में लपेटकर अपीन तिजोरी में रखें। इससे आपके घर धन की कमी नही होगी।

  • अगर आप भगवान राम और हनुमान दोनों को प्रसन्न करना चाहते है तो मंगलवार को शाम के समय किसी ऐसे मंदिर जाएं जहां भगवान श्रीराम व हनुमानजी दोनों की ही प्रतिमा हो। वहां जाकर श्रीराम और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी के दीपक जलाएं। इसके बाद श्रीराम की प्रतिमा के सामने बैठकर हनुमान चालीसा तथा हनुमान प्रतिमा के सामने बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

अगली स्लाइड में पढ़ और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल