1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चाहते हैं किस्मत चमकाना, तो मंगलवार को करें ये उपाय

चाहते हैं किस्मत चमकाना, तो मंगलवार को करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 07:11 am IST

अगर आप संकट के समय में मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करें तो कुछ ही समय में आपकी किस्मत बदल सकती है और आपके कष्ट का निवारण हो सकता है। जानिए ऐसे उपाय के बारे में।

puja path
puja path

  • यदि किसी को नजर लग गई हो तो इसके लिए मंगलवार के दिन काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। फिर इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उतारकर भैंसे को खिलाएं। इससे उसकी नजर उतर जाएगी। यह उपाय आप शनिवार को भी कर सकते है।
  • यदि आपका छोटा बच्चा अधिक रोता हो तो रविवार अथवा मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख लेकर जिस पलंग पर बच्चा सोता है उसमें लगा दें। इससे उसका रोना जल्द ही बंद हो जाएगा।
  • अगर आपका बच्चा सोते समय एक दम से डर जाए तो इसके लिए मंगलवार या रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के पास रख दें।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल