1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali Special: भूलकर भी महालक्ष्मी की ऐसी तस्वीर न खरीदें, हो सकता है नुकसान

Diwali Special: भूलकर भी महालक्ष्मी की ऐसी तस्वीर न खरीदें, हो सकता है नुकसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2016 03:14 pm IST,  Updated : Oct 30, 2016 07:03 am IST

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आप महालक्ष्मी की तस्वीर की पूजा कर रहे है तो इसमें कुछ ऐसी चीजें होनी चाहिए। जिससे आपकी पूजा सफल होती है। जो आपके घर में सुख लाती है। जानिए महालक्ष्मी की तस्वीर खरीदतें समय किन चीजों का होना आवश्यक है।

lakshmi- India TV Hindi
lakshmi

धर्म डेस्क:  हिंदू धर्म का मुख्य त्योहार दीपावली का त्योहार 30 अक्टूबर को है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का सबसे अधिक महत्व है। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम क्या नही करते है। माता को प्रसन्न करने के लिए हम विधि-विधान से पूजा करते है।

माता की कृपा पाने के लिए हम इनकी स्वीर की पूजा करते है। जिसके लिए हम बाजार से विभिन्न प्रकार की लक्ष्मी जी की तस्वीर लेकर आते है।

जब हम बाजार से महालक्ष्मी की तस्वीर लेकर आते है , तो हम हमें पता नही होता कि क्स तरह की तस्वीर हमारें लिए फायदेमंद साबित होगी। जिसके कारण हम किसी भी तरह की तस्वीर ले आतें है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आप महालक्ष्मी की तस्वीर की पूजा कर रहे है तो इसमें कुछ ऐसी चीजें होनी चाहिए। जिससे आपकी पूजा सफल होती है। जो आपके घर में सुख लाती है। जानिए महालक्ष्मी की तस्वीर खरीदतें समय किन चीजों का होना आवश्यक है।

  • महालक्ष्मी की तस्वीर में अगर साथ में ऐरावत हाथी है तो यह आपके लिए और भी शुभ फल देने वाला होता है। इसके साथ ही अगर लक्ष्मी मां के दोनों ओर दो हाथी बहते पानी में खड़े होते हैं और सिक्कों की बारिश करते हैं। इस तरह का चित्र पूजने से किसी भी स्थिति में घर में धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा अगर हाथी अपनी सूंड में कलश लिए हुए खड़े हो तो यह भी शुभ माना जाता है।
  • दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए माता की तस्वीर ला रह है तो इस बात का ध्यान रहें कि वह कमल के आसन में बैठी हो। इस तरह की तस्वीर की पूजा करने से महलक्ष्मी सदैव आपके घर विराजमान रहती है।
  • जब भी आप बाजार से माता लक्ष्मी की तस्वीर लाएं तो इस बात का ध्यान रहे कि वह उल्लू पर बैठी हुई न हो। ऐसी तस्वीर घर लाने से माता लक्ष्मी नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है, क्योंकि उल्लू वाहन से आई लक्ष्मी गलत दिशा से आने और जाने वाले धन की ओर इशारा करती हैं। इसलिए ऐसी तस्वीर कभी न लाएं।
  • कभी -कभी होता है कि हम बाजार से ऐसी माता लक्ष्मी की तस्वीर ले आते है जिसमें मां खड़ी अवस्था में होती है और उऩके पैर नही दिखाई देते है। ऐसी तस्वीर घर लाने से माता कभी भी आपके घर नही रूकेगी। इसलिए हमेशा बैठी हुई तस्वीर घर लेकर आए।
  • माता लक्ष्मी के साथ भगवान नारायण की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। माना जाता है कि महालक्ष्मी कभी भी बिना विष्णु जी के किसी के घर नही आती है। इसलिए विष्णु को आमंत्रित करके महालक्ष्मी को विराजित करें।
  • मान्यता है कि कभी भी माता लक्ष्मी की तस्वीर की अकेली पूजन न करें। इसके साथ चाहे तो आप गणेश व सरस्वती के साथ भी पूजन कर सकती है। इससे आपके घर में कभी भी धन, विद्या व शुभता की प्राप्ति होती है।
  • दीपावली या किसी भी दिन जब भी मां लक्ष्मी का पूजन विष्णु जी एवं गणेश जी के साथ करें तो हमेशा गणेश जी लक्ष्मी के दाहिनी ओर एवं विष्णु जी लक्ष्मी के बाई ओर होना चाहिए। इस प्रकार सही तरीके से लक्ष्मी पूजन से मां की कृपा प्राप्त होती है।
  • अगर आप माता लक्ष्मी की नारायण के साथ की तस्वीर ला रहे है तो हमेशा इस बात का ध्यान रहे कि उनकी तस्वीर में गरुड़ भी वाहन के रूप में होना चाहिए, क्योंकि माता जब नारायण के साथ आती है तो गरूण वाहन से ही आती है। यह तस्वीर आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही आपके घर कभी भी धन की कमी नही होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल