1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूजा के समय ये ग़लतियां भूलकर भी न करें

पूजा के समय ये ग़लतियां भूलकर भी न करें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2016 01:38 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 09:29 pm IST

वैदिक परंपरा में हर घर में मंदिर होना ज़रूरी बताया गया है लेकिन मंदिर में रखीं ईश्वर की मूर्ति की आराधना कैसे करें, इससे जुड़े भी कई निर्देश दिए गए हैं। हम आपको बताते हैं वे विशेष बातें जिनका ध्यान अवश्य रखना ही चाहिए।

worship
worship

पूजा सामग्री की सफ़ाई
देवी-देवताओं को चढ़ाए जाने वाले फूल-पत्तियों को साफ पानी से अवश्य धो लें। जिस भी भगवान की पूजा की आप तैयारियां कर रहे हैं, उनसे संबंधित सामग्रियों को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की सहायता ले सकते हैं।

आसन
जिस आसन पर बैठकर आप पूजा करने वाले हैं, उसे पैरों से नहीं अपने हाथों से खिसकाएं। पूजा स्थल के ऊपर किसी प्रकार का कूबा-कबाड़ा बिल्कुल ना रखें।

वास्तुदोष से मुक्ति
अगर आप घर में मौजूद वास्तुदोष से परेशान हैं तो रोज़ाना घी का दीपक जलाएं। इससे काफी हद तक घर के वास्तुदोष दूर होते हैं।

पंचदेव
सनातन धर्म में पंचदेव यानि गणेश, सूर्य, दुर्गा, शिव और विष्णु देव का उल्लेख किया गया है। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले पंचदेव का ध्यान अवश्य करना चाहिए। प्रतिदिन की जाने वाली पूजा के दौरान भी इन पंचदेव का ध्यान करना सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

दीपक का स्थान
पूजा के दौरान लगाया जाने वाला दीपक भगवान की मूर्ति के ठीक सामने होना चाहिए। दीपक को किसी दूसरी दिशा या इधर-उधर लगाना सही नहीं है।

रूई की बत्ती
अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो उसमें सफेद रूई की बत्ती का उपयोग करें, वहीं अगर आप तेल का दीपक जलाते हैं तो लाल रंग की बत्ती उपयुक्त रहती है।

भगवान शिव की आराधना
जब आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो आपको बिल्व पत्र जरूर चढ़ाने चाहिए, इससे आपकी मनोकामना भी जल्दी पूरी होती है। पूजा के लिए भगवान को दक्षिणा भी चढ़ाई जानी चाहिए। दक्षिणा चढ़ाते समय अपने दोनों हाथों का प्रयोग कर, अपने दोषों को त्यागने का संकल्प लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल