1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में दैनिक जीवन से जुड़े स्थान देखने के ये होते हैं अर्थ....

सपने में दैनिक जीवन से जुड़े स्थान देखने के ये होते हैं अर्थ....

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Feb 26, 2016 01:56 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो सपनो पर यकीन नहीं करते। ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे सपने ना आए जब भी हम सोते हैं तो हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे

dreams- India TV Hindi
dreams

नई दिल्ली: दुनिया में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो सपनो पर यकीन नहीं करते। ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे सपने ना आए जब भी हम सोते हैं तो हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे सपने आते है इस सपनों के आने का इंसान के जीवन में बहुत महत्व होता है। आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि सपने में अगर आपको दैनिक जीवन से जुड़े स्थान दिखते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है। ताकि अगली बार जब भी आपको इस तरह के कोई सपने आए तो आप अपने जीवन में आने वाले संकेतों को समझ लें।

1. पनघट पर भीड़ देखनाः सपनों में पनघट को देखने का मतलब होता है कि आपके परिवार में कोई उत्सव होने वाला है।

2. डाकघर देखनाः सपनों में डाकघर को देखने का मतलब होता है कि आपको कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है।

3. पहाड़ देखनाः सपनों में पहाड़ देखने का मतलब होता है कि आपको शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

4. तालाब में तैरनाः अगर आप खुद को तालाब में तैरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको स्वास्‍थ्य लाभ होगा।

5. धार्मिक स्‍थल देखनाः अगर आपको सपनों में धार्मिक स्थल दिखें तो इसका मतलब होता है कि जल्द ही आप किसी शुभ कार्य में धन खर्च करने वाले हैं।

6. रेलवे स्टेशन देखनाः सपने में रेलवे स्टेशन देखने का मतलब है कि आपकी यात्रा लाभकारी होगी।

7. नदी देखनाः सपने में नदी देखने का मतलब होता है कि आपका भविष्य सुखद होगा।

8. रास्ता देखना: सपनों में सीधा रास्ता देखने का मतलब होता है कि आपको जल्द ही तरक्की मिलने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल