1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Gandhi Jayanti 2018: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल विचार सुनकर अंग्रेजों ने भी टेके थे घुटने

Gandhi Jayanti 2018: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल विचार सुनकर अंग्रेजों ने भी टेके थे घुटने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 01:30 pm IST

हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस दिन को गांधी जयंती के रूप में भी याद करते हैं। महात्मा गांधी जिन्हें हम 'बापू' के नाम से भी जाना जाता है। बापू इन्हें इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें बच्चों से खासा प्यार था।

राष्ट्रपिता महात्मा...- India TV Hindi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस दिन को गांधी जयंती के रूप में भी याद करते हैं। महात्मा गांधी जिन्हें हम 'बापू' के नाम से भी जाना जाता है। बापू इन्हें इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें बच्चों से खासा प्यार था।  इनका पूरा नाम है मोहन दास करमचंद गांधी। बापू की हत्या 30 जनवरी 1948 की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में गोली मारकर कर दी गई थी। आज भी लोगों को इस बात की सही जानकारी नहीं है कि आखिर क्यों नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मारी थी। महात्मा गांधी अपने आप में एक विचार हैं जो इतने सालों के बाद भी लोगों के दिलों में बसते हैं। आपने अक्सर ध्यान दिया होगा अक्सर सीधे-सादे लोगों को कहा जाता है कि यह तो गांधी है या गांधीगीरी जैसे शब्द यूज किये जाते हैं। इस शब्द से आप यह अर्थ निकाल सकते हैं कि गांधी से हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी इनके विचार हमारे सबके बीच में है हमारे दिल में है।

हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) के अनमोल विचार

महात्‍मा गांधी के अनमोल विचार:- 

हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें. हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

अपने आपको पाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने आपको दूसरो की सेवा में खो दो।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

महात्मा गांधी
महात्मा गांधी

पाप से घर्णा करो, पापी से प्रेम करो।

महात्मा गांधी
महात्मा गांधी

हर रात जब मैं सोने जाता हूं ,  तब मर जाता हू और अगली सुबह जब मैं उठता हूं, मेरा पुनर्जन्म होता है।

महात्मा गांधी
महात्मा गांधी

आप मेरे शरीर को नष्ट कर सकते है, मुझे जंजीरों में जकड सकते हैं लेकिन मेरे विचारो को कैद नहीं कर सकते।

अक्लमंद इंसान काम करने से पहले सोचता है और मुर्ख इंसान काम करने के बाद।

सत्य एक है, मार्ग अनेक है।

पुस्तको का मूल्य रत्नों से भी कही अधिक होता है, क्योकि पुस्तकें भविष्य को उज्ज्वल करती है।

कुछ लोग सफलता के सिर्फ सपने देखते हैं जबकि कुछ लोग मेहनत करते हैं और सफलता को हासिल करते हैं।

ये महात्‍मा गांधी के कुछ ऐसे अनमोल विचार हैं, जिन्‍हें आप अपनी जिंदगी में शामिल कर के सफलता तक पहुंच सकते हैं। यदि आपको ये अच्‍छे लगे हों इन्‍हें लोगों से शेयर करना न भूलें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल