1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा होगा आज का दिन

शनिवार का राशिफल: बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा होगा आज का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 11:09 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 11:09 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शाम 05:41 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और साथ ही शाम 05:41 तक मघा नक्षत्र भी रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज का दिन उमंग से भरा रहेगा। अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे, साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आज नया व्यापार आपको उन्नति की ओर ले जाएगा। किसी दोस्तों के साथ मन - मुटाव होने की संभावना है। लवमेट के साथ आप डेट पर जा सकते है। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। हनुमान जी को प्रणाम करें। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

मीन राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कोई बाहरी आपके विवाहित जीवन में कटुता पैदा करने की कोशिश करेगा, लेकिन आपकी समझदारी से मुसीबतें  दूर हो जाएंगी। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल