1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल 2017: कुंभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

साल 2017: कुंभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2016 07:11 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 01:15 pm IST

कुंभ राशि वालों का यह साल कुछ बाधाओं के बाद थोड़ी मेहनत से सफलता हासलि करने का समय है। साल के शुरू में ही किस्मत का दरवाजा बंद होता नजर आएगा लेकिन हमेशा के लिए बंद नहीं होगा। दसवें स्थान पर शनि का गोचर आपसे लेबर की तरह काम करवाएगा। जानिए आपका नया साल

 aquarius- India TV Hindi
aquarius

धर्म डेस्क: कुंभ राशि वालों आपके राशि का स्वामी ग्रह शनि है और प्रतीक चिन्ह कुंभ अर्थात घड़ा है। आपकी सबसे बडी़ विशेषता है कि आप सकारात्मक सोच रखते हैं।  आप लोहे अथवा चमड़े से संबंधित कोई भी काम कर सकते हैं। आप एक अच्छे सलाहकार भी हो सकते हैं।

आप अभियांत्रिकी, चिकित्सक, ज्योतिष से संबंधित काम को भी अपनी आजीविका का क्षेत्र बना सकते हैं। आप पुरानी इमारतों से संबंधित काम अथवा सिविल इंजीनियरिंग आदि में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। पुराने एंटिक पीस आदि से जुड़ा काम कर के अपनी आजीविका कमा सकते हैं।

करियर के नजरिए से नया साल

करियर की दृष्टि से कुंभ राशि वालों का यह साल कुछ बाधाओं के बाद थोड़ी मेहनत से सफलता हासलि करने का समय है। साल के शुरू में ही किस्मत का दरवाजा बंद होता नजर आएगा लेकिन हमेशा के लिए बंद नहीं होगा। दसवें स्थान पर शनि का गोचर आपसे लेबर की तरह काम करवाएगा।

साथ ही ग्यारहवें घर का बुधादित्य योग आपकी हर मेहनत का पुरस्कार आपको दिलवाता रहेगा। मुसीबतों के बीच भी श्रम से, मेहनत से सफलता प्राप्त होती दिखेगी। कुछ मामलों में सीमित सफलता मिलेंगी, तो कुछ में यथेष्ठ।

अगर विदेश जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल है। जिन लोगों ने कानून के क्षेत्र में करियर चुना है उनके लिए यह समय दिन-दुगुनी, रात-चौगनी पाने वाला है। इंस्टूमेटेशेन, बेव डिजाइनर, आर्किटेक में करियर में राजयोग कारक स्थिति बन रही है।

फाइनेंशियल कंडीशन के लिहाज कैसे रहेगा आपका नया साल
आर्थिक स्थिति के मामले में कुंभ राशि वालों के प्रबल राजयोग बना हुआ है। अगर आप नौकरी पेशा है, तो साल में दो बार इंक्रीमेंट या प्राइजड पोस्टिंग मिल सकती है। धनाधिपति अपने घर को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है।

सितंबर तक आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सितंबर के बाद आर्थिक स्थिति अति उत्तम हो जायेगी। भाई-बहनों के सहयोग आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भी लाभ की स्थिति में बने रहेंगे, न चाहते हुए भी, तमाम व्यसतता के बावजूद इस वर्ष आपको अपने व्यवसाय में बढ़ोत्तरी करनी पड़ेगी। कम्प्यूटर का आयात -निर्यात करने वालों को इस वर्ष आमदनी में अचानक बढ़ोतरी मिल सकती है।

प्रेम संबंधों के लिए कैसे रहेगा साल
एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनस की संभावनाएं है। सामान्य प्रेम-संबंध परवान चढ़ेंगे| जीवन साथी से कुछ दूरी हो सकती है। जीवन साथी के निरंतर देश-विदेश यात्राओं के कारण पूर्ण सहचर्य सुख नहीं मिल पाएगा। जीवन साथी दूर हो या नजदीक, जीवन के प्रेमी तत्व में कोई कमी नही आएगी।

9 सितंबर के बाद जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। अगर दाम्पत्य जीवन में पहले से कुछ खलल चल रही है तो सितंबर के बाद विवाद खत्म होने और आपसी सहमति बचने की स्थिति उत्पन्न होगी। (जो लोग विदेश में निवास करते है।) इस राशि के उन लोगों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। गुरू प्रतिमा का पूजन करने और उत्तम दान आदि करने से लाभ की स्थिति बनेगी। कबूतर को छोड़कर चिड़ियों को दाना देने से दाम्पत्य संबंध और भी बेहतर होंगे। जीवन साथी को सुबह उठकर नमस्कार करने से इस वर्श भाग्य में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पड़े हेल्थ और एजूकेशन के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल