1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 02:42 pm IST

7 अगस्त के दिन 1 बजे ग्रहण का वेध होने से बहन अपने भाई को राखी सुबह 11 बजकर 15 मिनट से दोपहर 1 बजे के बीच बांध सकती है। सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण और शनि की नजर रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ न्यायिक मामले आज आफको परेशान कर सकते हैं। जिससे पूरा दिन भाग-दौड़ में निकल जायेगा। लेट होने से कोई जरूरी काम हाथ से निकल जायेगा। इससे बचने के लिये आज अपने काम पर ध्यान दें। इस राशि के विवाहित आज सतर्क रहें। जीवनसाथी आपसे किसी वादे की मांग कर सकता है। जल्दबाजी में कोई ऐसा वादा न करें जिससे आप पूरा न कर सकें।

आज आप नये विचारों से परिपूर्ण रहेंगें। जिसे लागू करने से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आपकी किसी बात को लेकर बड़े भाई से अनबन हो सकती है। ऑफिस में आज दूसरों के काम में दखल देने से बचें। आप अपना काम निकलवाने के लिये लोगों से मीठी भाषा का प्रयोग करें। सेहत के प्रति आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी परेशानियां आज आपको घेरे रहेंगी। आज स्नान के समय पानी में काला तिल मिलाकर नहाने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल