1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 02:42 pm IST

7 अगस्त के दिन 1 बजे ग्रहण का वेध होने से बहन अपने भाई को राखी सुबह 11 बजकर 15 मिनट से दोपहर 1 बजे के बीच बांध सकती है। सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण और शनि की नजर रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

वृश्चिक राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। घर में आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ईमानदारी से काम करने से देर ही सही लेकिन सफलता मिल ही जायेगी। आज तरक्की के नये मौके मिलेंगें उनका फायदा उठाने के लिए पहले से तैयार रहें। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरे क्या बात कर रहे हैं इसे नजरअंदाज करें।

इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में पिकनिक के लिये जायेंगें। जिससे आपको आनन्द की अनुभूति होगी। छात्र आज करियर में बदलाव लाने का कुछ नयी पहल करेंगें। मन मुताबिक कॉलेज एडमीशन मिल जायेगा। बिजनेसमैन के लिये आज का दिन अच्छा है। अचानक धनलाभ हो सकता है।

रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। बाहरी खान-पान से बचाव करेंगें तो लाभ जरूर मिलेगा। नौ वर्ष की कन्याओं को भोजन कराने से परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल