1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 02:42 pm IST

7 अगस्त के दिन 1 बजे ग्रहण का वेध होने से बहन अपने भाई को राखी सुबह 11 बजकर 15 मिनट से दोपहर 1 बजे के बीच बांध सकती है। सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण और शनि की नजर रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिये नई सौगात लेकर आयेगा। बिजनेस में त्वरित फैसले आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है। इससे आपको खुशी मिलेगी लेकिन काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा वाले लोगों की आज इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। इस के छात्रोंको आज पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले सुलझ जाएंगे तरक्की का नया अवसर भी मिल सकता है।

संतान पक्ष की सफलता आज आपको खुश कर देगी। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज नौकरी का ऑफर मिलेगा। इससे घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ा फैसला भी आज आपको लेना पड़ सकता है। जिसमें जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है । कमजोरी होने पर आज आपको थकान महसूस होगी । आज भैरव बाबा की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल