1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

सोमवार: रक्षाबंधन को भाद्रा के साथ-साथ चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 02:42 pm IST

7 अगस्त के दिन 1 बजे ग्रहण का वेध होने से बहन अपने भाई को राखी सुबह 11 बजकर 15 मिनट से दोपहर 1 बजे के बीच बांध सकती है। सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण और शनि की नजर रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहने वाला है । कई दिनों से किसी काम को लेकर दिमाग में चल रही उथल-पुथल खत्म हो जायेगी । किसी बड़े शुभ समाचार के मिलने का योग बन रहा है । परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

ऑफिस में आज नम्र भाव से व्यक्त रखना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। बॉस आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, इसलिये आज उनके दिये हुये काम को टाइम से पूरा कर लें। विवाद होने की स्थिति से दूरी बनाकर रहें। लोगों के सामने अपनी अच्छी छवि बनाने की कोशिश करें।

आज जो काम जरूरी है उसपर फोकस करें। इस राशि के सिविल इंजीनियर के छात्रों को आज कोई नया आर्किटेक का काम मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने अंदर नाकारात्मकता न आने दें। रूका हुआ सभी काम आसानी से पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल