1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Purnima 2018: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर इच्छा पूरी

Purnima 2018: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2018 02:49 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 02:51 pm IST

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2018: आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद परिवार सहित भगवान सत्यनारायण की कथा कही जाती है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन भगवान के निमित्त व्रत रखने का भी विधान है। इसके अलावा अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय...

jyestha purnima 2018 date
jyestha purnima 2018 date

मिथुन राशि
अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो अपनी अच्छी सेहत के लिये आज के दिन आपको प्रसाद के लिये थोड़ा-सा आटा लेना चाहिए और उसे कढ़ाई में डालकर घी में भूनना चाहिए। साथ ही उसमें थोड़ी-सी शक्कर भी डालनी चाहिए। इस प्रकार आपका प्रसाद तैयार हो जायेगा। अब आप उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डालिये और उसका भगवान को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद बाकी बचे हुए प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों में बांट दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी।

कर्क राशि
अगर आप अपने साथ हमेशा परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए और सत्यनारायण भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद तुलसी की जड़ के पास से थोड़ी-सी गिली मिट्टी लेकर, उससे परिवार के सब सदस्यों को तिलक लगाएं और साथ ही स्वयं भी माथे पर तिलक लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से परिवार का सहयोग आपके साथ हमेशा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल