1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kalashtami 2018: राशियों के अनुसार इस मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा, होगा आर्थिक लाभ

Kalashtami 2018: राशियों के अनुसार इस मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा, होगा आर्थिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 08:07 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। साथ ही आपको बता दूं कि आज कालाष्टमी है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि 
अगर आपको किसी प्रकार का भय बना रहता है, तो उस भय से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको भैरव जी के चरणों में एक काले रंग का धागा रखना चाहिए। उस धागे को 5 मिनट के लिये वहीं पर रखा रहने दीजिये और इस दौरान मंत्र का जाप कीजिये- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘ 5 मिनट बाद उस धागे को वहां से उठाकर अपने दायें पैर में बांध लीजिये। आज के दिन ये उपाय करने से आपको जल्द ही भय से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि

आपको अपने बिजनेस में पार्टनर से पूरी तरह सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिससे आपके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं तो आज के दिन आपको रोटी में शक्कर
मिलाकर उसका चूरमा बनाना चाहिए और उससे भैरव बाबा को भोग लगाना चाहिए। साथ ही मंत्र का जाप करना चाहिए- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘........ मंत्र जाप के बाद थोड़ा-सा चूरमा प्रसाद के रूप में स्वयं खा लें और बाकी प्रसाद को दूसरे लोगों में बांट दें। आज के दिन ऐसा करने से आपको पार्टनर से सहयोग मिलेगा और आपके काम भी जल्द ही पूरे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल