1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kalashtami 2018: राशियों के अनुसार इस मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा, होगा आर्थिक लाभ

Kalashtami 2018: राशियों के अनुसार इस मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा, होगा आर्थिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 08:07 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। साथ ही आपको बता दूं कि आज कालाष्टमी है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि

आपके जीवनसाथी को किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है, जिसके कारण आप भी परेशान हैं तो अपनी और अपने जीवनसाथी की परेशानी को दूर करने के लिये आज के दिन आपको सुबह उठकर स्नान आदि के बाद शिव जी की प्रतिमा के आगे आसन बिछाकर बैठना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। शिव चालीसा के पाठ के बाद एक बार भैरव के मंत्र का भी जाप करना चाहिए। ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की परेशानी दूर होगी, जिससे आपकी भी परेशानी का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि

आपको लगता है कि आपके बच्चे के ऊपर किसी ने जादू-टोना करवा रखा है, जिसके असर के चलते आपका बच्चा तरक्की नहीं कर पा रहा है तो आज के दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर, भैरव बाबा का ध्यान करते हुए अपने बच्चे के सिर से सात बार वार दें। ध्यान रहे छ बार क्लॉक वाइज़ और एक बार एंटी क्लॉक वाइज़ वारना है। तिलों को किसी बहते पानी के स्रोत में प्रवाहित कर दें और तिल प्रवाहित करते समय मंत्र का जाप करें-‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे के सिर से जादू-टोने का असर खत्म होगा और वह तरक्की की ओर कदम बढ़ायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल