1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kalashtami 2018: राशियों के अनुसार इस मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा, होगा आर्थिक लाभ

Kalashtami 2018: राशियों के अनुसार इस मंत्र का जाप करते हुए करें पूजा, होगा आर्थिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 08:07 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। साथ ही आपको बता दूं कि आज कालाष्टमी है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि 

आप किसी बात को लेकर दुविधा में पड़े हुए हैं और आप उस दुविधा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो दुविधा का हल निकालने के लिये आज के दिन आप सात बिल्व पत्र लें और उन्हें साफ पानी से धोकर, उन पर चंदन से ‘ऊं’ लिखें। इसके बाद उन बेल पत्रों को शिवलिंग पर चढ़ा दें और हाथ जोड़कर भगवान शिव को प्रणाम करें। इसके बाद मन ही मन भैरव जी का ध्यान करके उनके मंत्र का जाप करें- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी दुविधा से निकलने में आसानी होगी, आप जल्द ही कोई अच्छा सॉल्यूशन ढूंढ पायेंगे।

मकर राशि

अगर आपको लगता है कि आपके घर में निगेटिविटी बहुत अधिक हो गई है, जिसकी वजह से आपके परिवार के लोगों का किसी काम में अच्छे से मन नहीं लगता, तो आज
के दिन आपको मौली से एक लंबा-सा धागा निकालकर, उसमें सात गांठे लगाकर अपने घर के मेन गेट पर बांधना चाहिए। एक-एक गांठ लगाते समय मंत्र का जाप भी करें-
‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपके घर से निगेटिविटी दूर होगी और आपके परिवार के लोगों का काम में मन लगने लगेग।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल