1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 जून को है अधिक मास की अमावस्या, इस दिन राशिनुसार ये काम करने से हो जाएंगी हर कामना पूरी

13 जून को है अधिक मास की अमावस्या, इस दिन राशिनुसार ये काम करने से हो जाएंगी हर कामना पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 01:32 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। किसी भी माह की अमावस्या के दिन स्नान-दान और श्राद्ध आदि का बहुत महत्व है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय...

amawasya
amawasya

कुंभ राशि
अगर आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं और जीत की बुलंदियों को छूना चाहते हैं तो आज के दिन अपने पिता समान किसी सुपात्र ब्राह्मण को अपने घर बुलाएं और उन्हें खीर, पूड़ी, सब्जी का भोजन कराएं। साथ ही ब्राह्मण के दोनों पैर छूकर आशीर्वाद लें। इसके अलावा एक बात और- जब आप ब्राह्मण को भोजन करा दें, तो उनकी थाली में बची जूठन को उठाकर, अलग से दो पूड़ियों पर रखकर कुत्ते को जरूर खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में तरक्की मिलेगी और आप जीत की बुलंदियों को छूयेंगे।

मीन राशि
अगर आप अपने विशेष कार्यों में सफलता पाना चाहते हैं तो उस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन भगवान शिव के मन्दिर जायें और वहां जाकर शिवलिंग पर दूध और दही से अभिषेक करें। सबसे पहले दूध से धीरे-धीरे करके शिवलिंग पर धारा गिराते हुए अभिषेक करें। फिर शुद्ध जल की धारा डालें। इसके बाद दही से शिवलिंग पर अभिषेक करें और आखिर में फिर से शुद्ध जल की धारा शिवलिंग पर डालें। आज के दिन इस प्रकार दूध, दही की धारा से शिवलिंग पर अभिषेक करने से भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे और आपको अपने विशेष कार्यों में सफलता दिलायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल