1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए, राशिनुसार किस रंग की राखी बांधना होगा आपके भाई के लिए शुभ

जानिए, राशिनुसार किस रंग की राखी बांधना होगा आपके भाई के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 05:16 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 05:17 pm IST

अगर आप इस रिश्ते को और खास बनाना चाहते हैं तो आज हम अपनी खबर में आपको बताएंगे कि किस तरह इस त्योहार को आप और भी खास बना सकते है। मसलन रक्षाबंधन में राखी बांधने का संयोग क्या होना चाहिए और किस राशि के भाईयों को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए..

rakshi- India TV Hindi
rakshi

धर्म डेस्क: भाई-बहन का खास त्यौहार रक्षाबंधन भारत देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन 18 अगस्त को है।

अगर आप इस रिश्ते को और खास बनाना चाहते हैं तो आज हम अपनी खबर में आपको बताएंगे कि किस तरह इस त्योहार को आप और भी खास बना सकते है। मसलन रक्षाबंधन में राखी बांधने का संयोग क्या होना चाहिए और किस राशि के भाईयों को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए जिससे कि आपके भाई को लम्बी उम्र और जीवन में हर तरह की सुख- शान्ति मिलेगी।

  • अगर आपका भाई मेष, वृश्चिक राशि का है तो उसे लाल रंग के धागे वाली राखी बांधे।
  • यदि आपका भाई वृषभ, तुला राशि का है तो आप सफेद चमकीले धागे वाली राखी बांध सकती है।
  • मिथुन, कन्या राशि वाला आपका भाई हो तो उसे हरे रंग के धागे वाली राखी बांधे।
  • कर्क राशि वाले अपने भाई को सफेद रंग वाले धागे की राखी बांधना चाहिए।
  • अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो उसे गुलाबी रंग के धागे वाली राखी चाहिए।
  • धनु व मीन राशि वाले भाई को पीले, फालसाई रंग वाले धागे की राखी बांधना चाहिए।
  • मकर व कुंभ राशि वाले भाई को नीले रंग के धागे वाली राखी बांधना चाहिए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल