1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ऐसे जाने आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है कि नहीं

ऐसे जाने आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है कि नहीं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 04:50 pm IST

धर्म डेस्क: कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे जीवन में इतनी उथल-पुथल और इतनी आर्थिक से लेकर शारीरिक, मानसिक परेशानी होती है कि हम समझ नहीं पाते है कि यह कौन सी समस्या है। इसे

kalsharp yog,- India TV Hindi
kalsharp yog,

धर्म डेस्क: कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे जीवन में इतनी उथल-पुथल और इतनी आर्थिक से लेकर शारीरिक, मानसिक परेशानी होती है कि हम समझ नहीं पाते है कि यह कौन सी समस्या है। इसे या तो हम अपनी किस्मत मान लेते है या फिर भगवान को कोसते रहते है कि भगवान की वजह से यह सब हो रहा है।

ये भी पढ़े- महाशिवरात्रि: कालसर्प दोष से है परेशान, तो इस दिन करें ये उपाय

लेकिन आप जानते है कि आपकी कुंडली में कोई समस्या हो सकती है जिसके कारण इतनी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसके बाद किसी ज्योतिष की शरण में जाते है कि आखिर समस्या क्या है। अगर आपकी जन्म कुंडली में कालसर्प दोष होता है। कालसर्प दोष सुनकर आपको डरने की जरुरत नहीं है।

इसके बारें में अगर थोड़ी सी भी ज्योतिष जानकारी दे दे तो आपको इस कालसर्प योग से निवारण मिल सकता है। या फिर आप खुद कुछ उपाय अपनाकर इससे निजात पा सकते है। जानिए क्या है कालसर्प योग और इसे कैसे पहचाने कि आपके कुंडली में कौन सा कालसर्प दोष है।

क्या है काल सर्प योग-

जब राहु एवं केतु सदा वक्री (उल्टी चाल) रहते हैं। किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में जब सभी ग्रह राहु एवं केतु के बीच आ जाते हैं तो व्यक्ति कालसर्प योग से पीडित हो जाता है। काल सर्प दोष हर राशि के जातकों के लिए समान नहीं पडती है। यह  राशि के अनुसार अलग-अलग प्रभाव दिखाती है।

काल सर्प योग एक तरह के नही राशियों की तरह ही 12 प्रकार के होते है। जिनके अलग-अलग प्रभाव और विशेण उपाय होते है। जिनको अपनाकर आप इन कालसर्प दोश से निजात पा सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़े प्रकारों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल