1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी भौंहे वाले लोग रहते हैं लाइफभर परेशान

सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी भौंहे वाले लोग रहते हैं लाइफभर परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2017 07:32 am IST,  Updated : Jun 17, 2017 07:46 am IST

सामुद्रिक शास्त्र में आज उन व्यक्तियों की बात करेंगे जिनकी नीचे की ओर झुकी हुई भौहों होती है। कुछ लोगों की भौहों के बाल नीचे की ओर झुके होते हैं और आंखों पर आ जाते हैं। ऐसे लोगों की बुद्धि अधिक परिपक्व नहीं होती, यानी उसका सही से विकास नहीं हो पाता।

eyebrow- India TV Hindi
eyebrow

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है।

हम किसी के भौंहो का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

सामुद्रिक शास्त्र में आज उन व्यक्तियों की बात करेंगे जिनकी नीचे की ओर झुकी हुई भौहों होती है। कुछ लोगों की भौहों के बाल नीचे की ओर झुके होते हैं और आंखों पर आ जाते हैं। ऐसे लोगों की बुद्धि अधिक परिपक्व नहीं होती, यानी उसका सही से विकास नहीं हो पाता। साथ ही इन लोगों का अपने परिवार व दोस्तों के साथ संबंध भी अच्छा नहीं होता।

इसके कारण इनके जीवन में दुःख, निराशा व अकेलापन अपना घेरा बना लेते हैं और उस घेरे में ये लोग धीरे-धीरे फंसते जाते हैं, लेकिन अगर यही भौहें काली व घनी हो तो 35 वर्ष की आयु के बाद इनका भाग्य इनका साथ देता है। हालांकि ये लोग बहुत संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं, इनकी किसी से ज्यादा महत्वाकांक्षाए नहीं होती हैं। इसलिए ये लोग अपने आपको जल्द ही संभाल लेते हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल