1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर: इन राशि के जातकों के लिए ये माह है शुभ, साथ ही अपनाएं ये उपाय

सितंबर: इन राशि के जातकों के लिए ये माह है शुभ, साथ ही अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 08:29 pm IST

इस माह बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशि परिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण कई राशियों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इस महीने आप जायदाद संबंधी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जानिए अपना भविष्यफल....

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
महीने की शुरूआत काफी अच्छी रहने की संभावना है। नए विचार, नर्इ योजना व किसी व्यक्ति के साथ मुलाकात की संभावना रहेगी। वक्री बुध सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है, जो लाभकारी साबित होगा। इस समय आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, नौकरी और बिजनस से संबंधित कार्य सरलता से पूरे होंगे।

नौकरीपेशा लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। इस समय आप वरिष्ठजनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर अपना कौशल्य दिखाकर प्रगति के मार्ग का निर्माण कर सकते हैं। जीवन साथी व प्रिय व्यक्ति के साथ यात्रा-प्रवास का आयोजन होने का योग भी प्रबल हो रहा है।

11 तारीख़ के बाद आप कार्यों में विलंब या अवरोध महसूस करेंगे। हालांकि, भागीदारी के काम के लिए शुभ समय है। नए करार, भागीदारी अथवा संयुक्त उद्यम शुरू करने से लाभ होगा। 19 एवं 20 तारीख आप के लिए अत्यधिक अशुभ रहेगी। इन दिनों में मानसिक रूप से आप में रसिकता अधिक रहेगी।

परंतु, काम में विघ्न और शारीरिक स्वास्थ्य में तकलीफ के कारण आप पीछे हट जाएंगे, जिसके कारण आप व्याकुल रहेंगे। 21 एवं 22 तारीख फिर से शुभ समय लेकर आएगी। 27 एवं 28 तारीख़ के आस पास थोड़ी दुविधा और कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित नए निर्णय ले सकते हैं।

टिप्सः बुधवार को हरे रंग इस्तेमाल अधिक करें। आेम बुम बुधाय नमः मंत्र का जाप करें। शिवजी की पूजा करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल