1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर: इन राशि के जातकों के लिए ये माह है शुभ, साथ ही अपनाएं ये उपाय

सितंबर: इन राशि के जातकों के लिए ये माह है शुभ, साथ ही अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 08:29 pm IST

इस माह बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशि परिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण कई राशियों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इस महीने आप जायदाद संबंधी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जानिए अपना भविष्यफल....

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
माह की 1 और 2 तारीख आप के लिए तकलीफदायक हो सकती है। आपकी राशि से बारहवें भाव में सूर्य-बुध-राहु की युति आपके लिए सभी प्रकार से नुकसानदायक साबित होगी। इस समय में आंखों की तकलीफ होने की संभावना है।

आप को स्वास्थ्य संबंधी समस्या अथवा मानहानि हो, ऐसे किसी विषय में आप लिप्त रहेंगे। माह के आगे बढ़ने के साथ साथ आप परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे एवं मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपका ध्यान अध्यात्म और मेडिटेशन की तरफ झुकेगा। परिवार में भी किसी विषय को लेकर तनाव अथवा क्लेश हो तो स्थिति सुधरेगी और पारस्परिक आत्मीयता बढ़ेगी।

माता की तरफ से भी अभी लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अध्ययन में योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ सकेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप परिवार से संबंधित विषयों में तकलीफ महसूस करेंगे। मन में उदासीनता पैर पसारेगी।

हालांकि, 18 तारीख़ के आस पास आप परिवार के साथ सुख-शांति से व्यतीत कर सकते हैं और विशेषकर जीवन साथी के साथ मधुर पलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद के दो दिन आपके किसी काम में तकलीफ रहेगी तथा स्वास्थ्य में भी सतत उतार-चढ़ाव के कारण आप को सुस्ती और कमजोरी रहेगी। स्नायु में दर्द की शिकायत भी रह सकती है।

टिप्सः बुध का रत्न पन्ना धारण करें। बुधवार को हरे कपड़े पहनें एवं गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। गन्ने के रस में कुछ भी मिलाएं नहीं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल