1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर: इन राशि के जातकों के लिए ये माह है शुभ, साथ ही अपनाएं ये उपाय

सितंबर: इन राशि के जातकों के लिए ये माह है शुभ, साथ ही अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 08:29 pm IST

इस माह बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशि परिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण कई राशियों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इस महीने आप जायदाद संबंधी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जानिए अपना भविष्यफल....

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
माह की शुरूआत आप के लिए शुभ रहने की संभावना है। नौकरी के लिए प्रगतिकारक समय है। मौज मस्ती, शौक के लिए अच्छा समय कहे जा सकता है। वर्तमान समय में जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है।

किसी नर्इ वस्तु की खरीददारी हो सकती है। इसके बाद 5 और 6 तारीख आप के लिए शुभ रहेगी। आपके नौकरी और बिजनस संबंधी काम अच्छी तरह से पूरे होंगे। आनंद और उत्साह से आप का समय गुजर सकता है। जीवन साथी के साथ मधुर समय गुजरेगा।

विदेश संबंधी कार्यों के लिए शुभ समय है, जिसमें विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थी वीजा अथवा प्रवेश के लिए प्रयास कर सकते हैं। व्यवसायिक कार्यों के लिए विदेश से शुभ समाचार आएगा। किसी विपरीत लिंगी जातक के साथ मित्रता बढ़ेगी। उनके साथ सिनेमा अथवा होटल में जाने का अथवा किसी कारण से बाहर जाने का योग बनेगा।

माह अंत में आपको आमदनी में वृद्धि करने की इच्छा जरूरत महसूस होगी और उस दिशा में प्रयास करेंगे अथवा आमदनी के नए स्रोत खड़े करने की पक्की योजना बनाने की संभावना है। आप के मन में आकार ले रही योजनाएं अब साकार होंगी। आप को मित्रों, बुजुर्गों और काम के स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

टिप्सः पिता की सेवा करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का हर रोज पाठ करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल