1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

बुध सिंह राशि में किया प्रवेश, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2016 09:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 09:59 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं। इसके साथ ही बेकार का खर्च, दापत्यं जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह बुध सिंह राशि में अर्थात् आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए सामान्य फलदायी सिद्ध होगा। सप्ताह की शुरूआत और मध्यभाग आपके लिए शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ और आय उधार वसूली के लिए शुभ समय है।

व्यवसाय-नौकरी में भी लोगों की मदद मिलेगी। मित्रों का सहयोग और बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपको अनेक प्रकार से लाभ दिलाएगा। हालांकि, इस समय परिवार की खुशी के लिए, महंगा सामान अथवा आभूषण, सोना, चाँदी की खरीद में अधिक खर्च होगा।

सप्ताह का अंतिम समय आपके लिए थोड़ा विघ्न और तकलीफ दायक है। इस समय मानसिक दुविधा और चिंता का भी अनुभव होगा। व्यग्रता और गुस्से के कारण किसी के साथ संबंध न बिगड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। इस समय चाँदी की वस्तु धारण करें अथवा चाँदी के वर्तन में पानी पीने से गुस्से के ऊपर नियंत्रण रहेगा। सप्ताह का अंतिम दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल