1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:19 pm IST

स सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। जानिए अपनी राशि के बारें में..

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में बुध कन्या राशि में आएगा जिससे गुरू और बुध की युति बनेगी। इस समय आपको विशेष संभलकर रहना होगा। अभी ऐसा महसूस होगा जैसे भाग्य के दरवाजे ही बंद हो गए हों। कोई नया कार्य शुरू न करें। सरकारी कामकाज में कोई नया जोखिम सामने न आए इसका ध्यान रखें।

धार्मिक भावना में थोड़ी कमी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों से संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। अपने कार्यस्थल के लिए साज-सज्जा की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। पिता से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।

अभी नवरात्रि के दिन होने से आपके द्वारा व्यवसायिक प्रयोजन से नयी जायदाद की खरीदी होने की संभावना प्रबल रहेगी। सप्ताहांत के समय में मित्रों और परिचित लोगों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा जिसमें आपके खूब खर्च करने की संभावना है। आर्थिक लेनदेन संभलकर करें। बड़े भाई-बहन के साथ भी व्यवहार बढ़िया रहेगा। इस सप्ताह में आपके स्वभाव में आनंद की वृद्धि होती दिखाई देगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल