1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:19 pm IST

स सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। जानिए अपनी राशि के बारें में..

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह नवरात्रि का शुभारंभ होने से शक्ति की उपासना के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय कुलदेवी की उपासना करके आप अनेक दुष्प्रभावों से बच सकेंगे। स्वास्थ्य की बात की जाए तो इस सप्ताह आपके पैर में दर्द, हड्डियों में दर्द, शरीर में कणतर, गिरने-पड़ने से फ्रेक्चर आदि जैसी संभावना अधिक रहेगी।

खाने पीने का ध्यान नहीं रखेंगे तो कोलेस्ट्रॉल संबंधी तकलीफ हो सकती है। ब्लडप्रेशर और हृदय की तकलीफ है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरूआत में बुध कन्या राशि में प्रवेश करेगा जो सूर्य और गुरू के साथ युति करेगा।

इस समय आप अपने आनंद के लिए अधिक खर्च करें ऐसी संभावना है। नौकरीपेशा वर्ग को नये अवसर मिलेंगे, इंसेन्टिव अथवा पुरस्कार स्वरूप पैसा मिलने आदि की संभावना रहेगी। नये अवसर मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसायिकों के नये क्लाइंट बनाने की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल