1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:19 pm IST

स सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। जानिए अपनी राशि के बारें में..

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध फिर से फिर से कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला सिद्ध होगा। विदेश में अथवा किसी दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा और विशेषकर आयात-निर्यात के कार्यों से जुड़े जातक नए करार करने अथवा व्यवसायिक मोर्चे पर नर्इ शुरूआत करने के लिए सक्रिय होंगे।

सप्ताह के शुरूआती दो दिन खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ जाएंगे परंतु आपका अधिकांश खर्च मौज-शौक पर रहने से आपको पैसे खर्च होने का अफसोस नहीं होगा। जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता बढ़ेगी और उनके साथ मधुर पलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

आप रोमांटिक मूड में अधिक रहेंगे। सप्ताह का मध्यभाग आपके महत्वपूर्ण कामों के लिए शुभ रहेगा। हालांकि, आप में आलस की मात्रा भी अधिक रहेगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की तकलीफ है, उन्हें विशेष संभाल रखनी पड़ेगा। आप में जोश और उत्साह की मात्रा अधिक रहने के साथ गुस्सा भी रहेगा। दांत और आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल