1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:19 pm IST

स सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। जानिए अपनी राशि के बारें में..

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए अतिशुभ साबित होगा। थोड़ा मानसिक तनाव अथवा अस्वस्थता के कारण परिस्थिति संघर्षमय और विरोधाभासी प्रतीत होगी परंतु आप परिस्थिति पर काबू प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यात्रा अथवा पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। माता के साथ मतभेद होने की अथवा माता की तबीयत खराब होने की संभावना से इस मामले में थोड़ा सावधान रहें।

सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। आपके सभी काम बढ़िया तरीके से हो सकते हैं। कोई नई वस्तु खरीदने का योग बनेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। वस्त्रों और ज्वैलरी की खरीदी होगी। वाणी के प्रभाव से आप अपनी बात से किसी भी व्यक्ति को मना सकेंगे और इससे लाभ होगा।

सप्ताह के अंतिम भाग में थोड़ा गुस्से और आवेश का स्तर बढ़ेगा। इस सप्ताह आप को जमीन-मकान-वाहन संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं और उसमें मुश्किल भी आ सकती है। रियल एस्टेट अथवा दलाली का काम करने वाले जातकों को नए सौदों से बचना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल