1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेंगे आपके दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:19 pm IST

स सप्ताह नवरात्र के साथ-साथ बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आप का मन प्रफुल्लित और आनंदमय रहेगा। जानिए अपनी राशि के बारें में..

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह बुध पुनः राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। बुध का यह राशि परिवर्तन आपको प्रोफेशनल प्रगति में खूब लाभदायी सिद्ध होगा। जावनसाथी भी सभी प्रकार से आप को सहायक होगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आप सार्वजनिक जीवन में अधिक सक्रिय बनेंगे। आपकी अभी तक की उपलब्धियों के कारण यश-कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथी ही, उनके कारण आप आमदनी के नए स्रोत खड़े कर सकेंगे अथवा लोग आप के साथ जुड़कर नर्इ व्यवसायिक शुरूआत करने के लिए निवेदन करेंगे। वैसे तो पूरे वर्ष के दौरान आप अधिक कर्मशील रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है।

सप्ताह के मध्य में आप अधिक रोमांटिक मूड में रहेंगे। मित्र मंडली के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बनेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आप के लिए थोड़ा खर्चीला रहेगा। जिसमें विशेषकर घूमने-फिरने के पीछे अथवा मौज शौक की चीजें खरीदने पर अधिक पैसा खर्च हो जाएगा।

हालांकि, इन तमाम सुखों के बीच आप को मन ही मन कोई चिंता रहेगी और उसके मूल कारण तक आप नहीं पहुंच सकेंगे। कदाचित एकाध काम में मेहनत करने के बाद भी सफलता न मिलने से आपको निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य में, जिन्हें एसीडिटी या उच्च रक्तचाप की तकलीफ है, उन्हें आगामी एक महीने तक ध्यान रखना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल