1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए क्या पडेगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 03:19 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। वह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशि में शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकती है। इस सप्ताह यानी कि 8 अप्रैल से नवरात्र भी शुरुआत हो रहे है। जिसके कारण कुछ लोगों के लिए ये शुभ साबित हो सकता है। जानिए इस सप्ताह आपके राशि में क्या असर होगा।

ये भी पढ़े-

मेष राशि

इस सप्ताह शुक्र मीन राशि में अर्थात् आपकी राशि से 12वें और बुध मेष राशि में अर्थात् आपके लग्न स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। यह सप्ताह आपकी राशि के लिए शुभ फलदायी दिखाई दे रहा है। आप को नौकरी धंधे, कार्यक्षेत्र में लाभ मिलता रहेगा, ऐसा गणेशजी सूचित कर रहे हैं।

धैर्य, परिश्रम और मेहनत से आप लंबित पड़े कार्यों को सरलता से संपन्न करने में सफल होंगे। उधारी, आमदनी तथा नौकरी में भी सहकर्मियों तथा मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। आपके शत्रु, प्रतिद्वंदी या बुरा चाहने वाले अपने इरादों में निष्फल होंगे और आप उन्हें पस्त करेंगे।

सप्ताह के अंत में घूमने-फिरने तथा मौज-शौक या कोई नर्इ कीमती वस्तु खरीदने पर खर्च होगा। इस समय आपका मन विलासिता में विलीन रहेगा, ऐसी संभावना है। बारहवें में सूर्य होने से सरकार या कानून विरोधी प्रवृत्ति से दूर रहें अन्यथा बंधन योग हो सकता है। बुरे लोग आपको गलत रास्ते पर ले जाने का प्रयास कर सकते हैं।

अगली स्लाइल में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल