1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

सप्ताहिक राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना हैं शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:01 pm IST

इस सप्ताह कुछ राशि के लिए अच्छा हो सकता है और कुछ राशियों के लिए थोड़ा अशुभ हो सकता है। पिछले 2 महीने से मंगल वक्री है। जो कि 12 जुलाई तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल पड़ रहा है। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
पिता के साथ संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बोलते समय विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा वर्ग के जातक सहकर्मियों के साथ किसी भी बात की गहराई में न जाएं अन्यथा आप कहीं फँस सकते हैं।

धार्मिक खर्च में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता हुआ महसूस होगा। कुछ निराशा हताशा जैसा अनुभव भी होगा। चिंता में कम करने के लिए रोज सुबह गहरी श्वास लें जिससे मन को शांति मिलेगी।

इस सप्ताह के दौरान आपको बाहर खाने का अधिक मन होगा। यदि आप सावधानी और संयम नहीं रखेंगे तो तबियत खराब होने की पूरी संभावना है। मानसिक चंचलता अधिक रहने की संभावना होने से कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय चित्त शांत रखें और संभव हो वहाँ तक बड़े निर्णय लेना फिलहाल टालें।

कोर्ट से संबंधित कामकाज में जल्दबाजी न करें। धीरज और शांति से कोई कदम उठाएं। आपके स्वभाव के कारण आपको थोड़ा सहन करना पड़ेगा। अपने स्वभाव को थोड़ा बदलने की कोशिश करेंगे तो अवश्य लाभ होगा। आँखों में जलन या खुजली की संभावना होने से विशेष ध्यान रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल