1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Janmashtami 2019: इस साल कब है जन्माष्टमी 23 या 24 अगस्त ? जानिए तारीख और महत्व

Janmashtami 2019: इस साल कब है जन्माष्टमी 23 या 24 अगस्त ? जानिए तारीख और महत्व

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2019 11:42 am IST,  Updated : Aug 17, 2019 12:18 pm IST

जन्माष्टमी लेकर यह उलझन पैदा हो रही है कि आखिर कब यह मनाएगी जाएगी 23 अगस्त या 24 अगस्त को?

Janmashtami 2019- India TV Hindi
Janmashtami 2019

जन्माष्टमी 2019: कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी यानी भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म दिवस को लेकर यह उलझन पैदा हो रही है कि आखिर यह त्योहार कब मनाया जाएगा। जन्माष्टमी कब है, 23 अगस्त या 24 अगस्त को? कई जगहों पर जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाई जाएगी वहीं कई जगहों पर 24 अगस्त को बताई जा रही है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍म भाद्रपद यानी कि भादो महीने की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी को हुआ था, जो कि इस बार 23 अगस्त को पड़ रहा है। इस वजह से जन्माष्टमी 23 अगस्त को ही मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी का महत्व

जन्माष्टमी का त्यौहार हिंदुओं द्वारा दुनिया भर में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है, पौराणिक कथाओं के मुताबिक श्री कृष्ण भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली मानव अवतारों में से एक है। भगवान श्रीकृष्ण हिंदू पौराणिक कथाओं में एक ऐसे भगवान है, जिनके जन्म और मृत्यु के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। जब से श्रीकृष्ण ने मानव रूप में धरती पर जन्म लिया, तब से लोगों द्वारा भगवान के पुत्र के रूप में पूजा की जाने लगी।

भगवत गीता में एक लोकप्रिय कथन है- “जब भी बुराई का उत्थान और धर्म की हानि होगी, मैं बुराई को खत्म करने और अच्छाई को बचाने के लिए अवतार लूंगा।” जन्माष्टमी का त्यौहार सद्भावना को बढ़ाने और दुर्भावना को दूर करने को प्रोत्साहित करता है। यह दिन एक पवित्र अवसर के रूप में मनाया जाता है जो एकता और विश्वास का पर्व है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल