1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Lunar Eclipse 2021: भारत में भी होगा ब्लडमून का दीदार? जानें कब और कहां

Lunar Eclipse 2021: भारत में भी होगा ब्लडमून का दीदार? जानें कब और कहां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2021 11:24 am IST,  Updated : May 26, 2021 01:03 pm IST

चंद्र ग्रहण 2021: 1 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह सुपरमून होगा। हालांकि भारत में यह उपछाया चंद ग्रहण के रूप में दिखेगा।

Lunar Eclipse 2021: भारत में भी होगा ब्लडमून का दीदार? जानें कब और कहां- India TV Hindi
Lunar Eclipse 2021: भारत में भी होगा ब्लडमून का दीदार? जानें कब और कहां Image Source : FREEPIK.COM

Lunar Eclipse 2021: साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। इस सुपरमून को ब्लड मून कहा जा रहा है। 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह सुपरमून होगा। हालांकि भारत में यह उपछाया चंद ग्रहण के रूप में दिखेगा। उपछाया होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। जानिए कब, कहा देखा जा सकेगा यह चंद्र ग्रहण।

भारत में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश में कुछ ही स्थानों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।आंशिक चंद्रग्रहण उत्तर पूर्वी क्षेत्र (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ समय के लिए दिखाई देगा।

Vastu Tips: इन 5 जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर कभी नहीं जाना चाहिए, होता है अशुभ

इन देशों में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण

ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में यह दिखाई देगा।

नासा के अनुसार, 17 मई से खगोलीय घटनाओं की एक श्रृंखला हो रही है जो पूर्ण चंद्र ग्रहण में समाप्त होगी।

किस समय होगा चंद्र ग्रहण

ग्रहण का आंशिक चरण 15 घंटे 15 मिनट आईएसटी(भारतीय मानक समय) से शुरू होगा। कुल चरण 16 घंटे 39 मिनट आईएसटी से शुरू होगा। कुल चरण 16 घंटे 5 8मिनट आईएसटी पर समाप्त होगा। आंशिक चरण 18 घंटे 23 मिनट आईएसटी पर समाप्त होगा।

भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार , इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19  मिनट तक दिखाई देगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पोर्ट ब्लेयर से ग्रहण को शाम पांच बजकर 38 मिनट से 45 मिनट तक के लिये देखा जा सकता है। पुरी और मालदा में  शाम 6 बजकर 21 मिनट पर चंद्रग्रहण देखा जा सकता है, लेकिन सिर्फ दो मिनट के लिए। 

दीवारों में लगी काली फंगस को दूर करने के अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा

क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण?

ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिसे  उपच्छाया कहते हैं। इसके बाद पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है तब वास्तविक चंद्र ग्रहण होता है लेकिन कई बार वास्तविक छाया की बजाय उपच्छाया से ही बाहर निकल आता है तब उसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में कोई फर्क नहीं आता है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया मात्र नजर आती है। 

साल 2021 में कब-कब पड़े रहे ग्रहण

साल 2021 में 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण पड़ रहे हैं। 
पहला चंद्र ग्रहण- 26 मई 2021
दूसरी चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर 2021
पहला सूर्य ग्रहण- 10 जून 2021
दूसरा सूर्य ग्रहण- 4 दिसंबर 2021

इनपुट आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल